लीगल

दुष्कर्म केस में सेना के कर्नल और दोस्त बरी, कोर्ट ने कहा- शिकायतकर्ता की गवाही अविश्वसनीय

दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे सेना के एक कर्नल और उसके दोस्त को दिल्ली के द्वारका कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. द्वारका कोर्ट ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप जिंदल ने शिकायतकर्ता के अविश्वसनीय गवाही का हवाला देते हुए कर्नल और उसके दोस्त को बरी करने का आदेश दिया है.

कोर्ट ने आरोपों को साबित करने के लिए फोरेंसिक या चिकित्सीय साक्ष्य का अभाव तथा मामले की सूचना देने में हुई देरी पर प्रकाश डाला है. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि जांच में ऐसा कोई वीडियो नही मिला और यहां तक कि सैन्य अधिकारी के मोबाइल फोन के फॉरेंसिक विश्लेषण में भी ऐसा कोई वीडियो सामने नहीं आया है.

शिकायत दर्ज करने में हुई लंबी देरी

कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता वकील है ऐसे में यह नही कहा जा सकता कि उसे वैधानिक अधिकारों की जानकारी नही थी. कर्नल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म), धारा 328 (जहर आदि के माध्यम से चोट पहुचाना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि दोनों पुरुषों पर आईपीसी की धारा 376 डी (सामुहिक दुष्कर्म) का आरोप लगाया गया था.

कोर्ट ने शिकायतकर्ता के बयान का हवाला देते हुए कहा कि बलात्कार की पहली घटना अक्टूबर 2016 में दिल्ली में हुई थी, और आखिरी घटना अगस्त 2021 में हुई थी जबकि नवंबर 2021में मामला दर्ज कराया गया. कोर्ट ने कहा पहली घटना के पांच साल बाद और दूसरी घटना के तीन महीने से अधिक की देरी से शिकायत दर्ज कराई गई थी.

ये भी पढ़ें: NEET-PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को कराने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago