Bharat Express DD Free Dish

NEET-PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को कराने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को कराने की मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने दो शिफ्ट में परीक्षा के विरोध में पारदर्शिता और समय प्रबंधन को लेकर एनबीई को फटकार लगाई. अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी.

NEET PG -2025
Edited by Akansha

NEET-PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को कराने की सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है. कोर्ट ने यह आदेश एनबीई की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया है. जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने यह आदेश दिया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई की ओर से परीक्षा रि-शिड्यूल करने में लंबी अवधि को लेकर नाराजगी जताई है. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ कर दिया कि वह अब आगे परीक्षा की तारीख नही बढ़ाएगा.

सिंगल शिफ्ट में कराने की वजह से आगे बढ़ाई गई तिथि

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सिंगल शिफ्ट में कराने की वजह से तिथि को आगे बढ़ाना पड़ रहा है. यही मांग हमने दायर अर्जी में की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको इतना समय क्यों लग रहा है? एनईबी के वकील ने कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बहुत ज्यादा समय है. पूरा प्रोसेस डिले हो जाएगा. एनबीई ने कहा कुल 2.5 लाख उम्मीदवार हैं. लगभग 450 केंद्र थे. चूंकि हमें एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करनी है, इसलिए हमें कम से कम 500 केंद्रों की आवश्यकता है.

छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की अनुमति देने में लगेगा समय-एनबीई

एनबीई ने यह भी कहा कि केंद्रों की पहचान करने, सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करने और छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की अनुमति देने में समय लगेगा. जस्टिस पीके मिश्रा ने कहा लेकिन आपको 3 अगस्त तक का समय चाहिए? इतना समय क्यों?जस्टिस मसीह ने कहा कि आपने प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है. आदेश 30 मई को पारित हुआ था. उसके बाद आपने क्या किया? इससे देरी हो रही है. आपको दो महीने क्यों चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने 15 जून तक ही सिंगल शिफ्ट में कराने को कहा था. पता नहीं आपको इतना समय क्यों चाहिए? एनबीई ने कहा कि कोई भी गड़बड़ी ना हो इसके मद्देनजर हरेक पहलू पर गौर किया जाता है.

कोर्ट 14 जुलाई को करेगा अगली सुनवाई

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कोर्ट ने कहा था कि दो शिफ्ट के प्रश्नपत्र पेपर कभी भी एक जैसे डिफकल्टी लेवल के नहीं हो सकती. कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की इस दलील को मानने से इनकार कर दिया था कि एक शिफ्ट में परीक्षा पर्याप्त सेंटर नहीं मिलेंगे. कोर्ट 14 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

याचिका में NEET PG -2025 परीक्षा को दो पालियों में कराने की मांग

नीट परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन ने वकील सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से यह याचिका दायर की थी. याचिका में NEET PG -2025 परीक्षा को दो पालियों में कराने और दोनों ही शिफ्ट में अलग-अलग प्रश्न पत्र रखने से संबंधित अन्य की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि NEET PG -2025 परीक्षा को दो पालियों में कराने और दोनों ही शिफ्ट में अलग-अलग प्रश्न पत्र रखना अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है.

दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का लगातार विरोध

बता दें कि 15 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट 2025 परीक्षा आयोजित करेगा. दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का लगातार विरोध हो रहा है. फाइमा डॉक्टर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर नीट पीजी 2025 परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित करने की मांग की गई है.

नबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र किया जारी

हाल ही में एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी किया है. नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड़ में आयोजित की जाएगी। NEET PG 2025 में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इनमें से प्रत्येक में अंग्रेजी में चार उत्तर विकल्प होते हैं. उम्मीदवारों को दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा. परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 30 मिनट है. सही उत्तर देने पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाता है. हालांकि आंसर नहीं करने पर कोई भी अंक नहीं काटा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read