रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर्नल हिमांशु बाली को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 5 दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत के मामले में कोलकाता स्थित पूर्वी कमान में तैनात सेना के आयुध कोर के कर्नल हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
अधिकारियों के मुताबिक कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को लाभ पहुचाने के लिए निविदा जारी करने में हेरफेर, घटिया नमूनों को मंजूरी देने और लंबित और बढ़े हुए बिल के भुगतान को आसान बनाने का आरोप है. सीबीआई ने सेना के टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में एक एफआईआर दर्ज की. इस मामले में सेना के अधिकारी कर्नल हिमांशु बाली समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया.
सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक कानपुर स्थित कंपनी ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड के संचालकों पर सेना के टेंडर हासिल करने के लिए रिश्वत देने का आरोप है. जांच एजेंसी का कहना है कि कंपनी को अनुचित तरीके से कई टेंडरों में फायदा पहुचाया गया. जांच में सामने आया है कि 22 अप्रैल को कर्नल हिमांशु बालीने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दो दिन बाद 24 अप्रैल को कानपुर के एक कंपनी को टेंडर अलॉट कर दिया गया.
सीबीआई के मुताबिक 16 मई को कर्नल बाली ने रिश्वत की बाकी बची 50 लाख रुपए की रकम की मांग की थी. आरोप यह भी है कि घूस की यह मोटी रकम हवाला के जरिए कर्नल हिमांशु तक दिल्ली एनसीआर में पहुचाने को तैयारी की जा रही थीं. इसी इनपुट के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया था.
इस मामले में अक्षत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आशुतोष शुक्ला, नरेश पाल सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. इस मामले की जांच सीबीआई के डीएसपी सुनील कुमार कर रहे हैं और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने और केजरीवाल को अयोग्य ठहराने वाली याचिका खारिज
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…