लीगल

अरविंद केजरीवाल पर चलेगी अवमानना की तलवार? जज बदलने की मांग पर भड़के दिग्गज वकील, CJI को लिखा पत्र

दिल्ली शराब नीति मामले में निचली अदालत से आरोप मुक्त किए गए केजरीवाल सहित अन्य द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के पास से दूसरे जज के यहां मामला लिस्ट करने की मांग सुर्खियों में है. इसको लेकर वरिष्ठ वकीलों और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है.

वर्तमान महिला न्यायाधीश के खिलाफ आरोप

सीजेआई को लिखे पत्र में न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा की अपील की गई है. केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा पर पक्षपात का कथित आरोप लगाया था. सीजेआई को पत्र लिखने वालों में वरिष्ठ वकील, कुलपति, पूर्व पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद और बार के सदस्य शामिल हैं.

सीजेआई को लिखें पत्र में कहा गया है कि ” हालही में ये सामने आया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट की एक वर्तमान महिला न्यायाधीश के खिलाफ आरोप लगाए हैं और अपने मामले को उस न्यायाधीश से हटाकर किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की है.

न्यायिक नैतिकता और अनुशासन की भावना पर आघात

किसी भी न्यायाधीश के खिलाफ इस प्रकार के आरोप अभूतपूर्व हैं गंभीर चिंता पैदा करते हैं. जबकि सैद्धांतिक तौर पर कोई भी वादी यह तय नहीं कर सकता कि उसका मामला किस पीठ या न्यायाधीश के समक्ष सुना जाए.

इसके अलावे बिना किसी ठोस आधार के किसी न्यायधीश पर खुलेआम पक्षपात या दुर्भावना का आरोप लगाना न्यायिक शुचिता, नैतिकता और अनुशासन की मूल भावना पर आघात
करता है.

ऐसे कृत्यों पर गंभीरता से हो विचार

पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार के आचरण को बिना रोक-टोक जारी रहने दिया गया, तो ये खतरनाक परंपरा को जन्म देगा. जिससे वादी अदालतों की गरिमा को चुनौती दे सकते है और न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास कमजोर होगा. इसलिए विनम्र निवेदन है कि ऐसे कृत्यों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जरूरी हो तो स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू की जाए.

दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में 23 लोगों को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ दायर सीबीआई की अपील पर 6 अप्रैल को सुनवाई करेगा.  सीबीआई की ओर से दायर अपील पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट सुनवाई कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

40 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago