लीगल

बलात्कार के गुनहगार आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत 7 जुलाई तक बढ़ी

Asaram Bapu Bail News: 2013 अहमदाबाद रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की गुजरात हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि को 7 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है.

आसाराम की मिली अंतरिम जमानत की अवधि 30 जून को खत्म होने वाली है. जस्टिस पी.एम रावल की बेंच ने यह आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान आसाराम बापू की ओर से पेश वकील ने कहा कि उनकी (आसाराम) की उम्र 70 साल से अधिक हो गया है. वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है.

दायर अपील पर फिलहाल सुनवाई नही हो रही है, लिहाजा अंतरिम जमानत की अवधि को कुछ दिनों के लिए बढ़ा दिया जाए. उनके वकील ने कहा कि 28 मार्च को उनको तीन महीने के लिए अंतरिम जमानत मिली थी, जिसमें से 10 दिन बर्बाद हो गया, क्योंकि जोधपुर हाई कोर्ट से आदेश लेने में समय लग गया. इसलिए 7 अप्रैल को उनकी रिहाई हो पाई.

आसाराम बापू को गांधी नगर के सेंशन कोर्ट ने 2013 के बलात्कर के मामले में 2023 को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च तक मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी. जिसकी अवधि खत्म होने के बाद गुजरात हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया था. इस मामले में आसाराम को 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया गया था तब से वो इस मामले में जेल में है.

आसाराम बापू ने हाई कोर्ट में छह महीने की अंतरिम जमानत की मांग करते हुए उनके वकील ने कहा था कि डॉक्टरों ने पंचकर्म थेरेपी की सलाह दी है, जो 90 दिन की होती है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका था कि वह सिर्फ मेडिकल शर्तो पर ही विचार करेगा. गुजरात हाईकोर्ट आसाराम की उस याचिका को 29 अगस्त को खारिज कर दिया था, जिसमें निचली अदालत द्वारा सुनवाई गई सजा को निलंबित करने की मांग की गई थी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago