लीगल

फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन के व्यक्तित्व और डिजिटल छवि के अनधिकृत उपयोग को रोकने का आदेश दिया. अदालत ने अश्लील कंटेंट हटाने और AI/डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग पर भी रोक लगाई. कोर्ट ने निजता, गरिमा और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए संवैधानिक रूप से संरक्षित क्षेत्रों को सुरक्षित रखा. चलिए जानते है पूरा मामला:

कोर्ट का आदेश

जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने विभिन्न प्रतिवादियों को काजोल की छवि और उनके व्यावसायिक उत्पादों में बिना अनुमति उपयोग करने से रोक दिया. अदालत ने अश्लील और पोर्नोग्राफिक कंटेंट को हटाने का भी आदेश जारी किया. हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि AI या डीपफेक तकनीक के माध्यम से काजोल के नाम, छवि या व्यक्तित्व का अनधिकृत उपयोग नहीं किया जाएगा. अदालत ने डिजिटल उत्पादों, कृत्रिम आवाज क्लोनिंग और हेरफेर किए गए दृश्य के दुरुपयोग पर भी चिंता व्यक्त की.

पूर्ववर्ती आदेश और बड़ा रुख

कोर्ट ने कहा कि इस तरह की नकलें केवल प्रचार अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती बल्कि व्यक्ति की गरिमा और निजता का हनन भी करती हैं. हालांकि न्यायालय ने यह स्पष्ट किया कि व्यंग्य, कलात्मक अभिव्यक्ति, समाचार रिपोर्टिंग और टिप्पणी जैसे संवैधानिक रूप से संरक्षित क्षेत्र प्रभावित नहीं होंगे. दिल्ली हाई कोर्ट पहले भी कई बड़ी हस्तियों- जैसे विवेक ओबेरॉय, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, विराट कोहली आदि-के फोटो और व्यक्तित्व का बिना अनुमति इस्तेमाल न करने के आदेश दे चुकी है.

यह भी पढ़े:आगरा किले में गूंजा ‘जय शिवाजी’! 396वीं जयंती पर फडणवीस का बड़ा संदेश

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

38 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago