Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत

फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन ने व्यक्तित्व सुरक्षा के लिए याचिका दायर की, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके व्यक्तित्व और डिजिटल छवि का दुरुपयोग रोकने का आदेश दिया. कोर्ट ने अश्लील कंटेंट हटाने और AI/डीपफेक के दुरुपयोग पर भी सख्त निर्देश दिए.

Kajol Devgan Case

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन के व्यक्तित्व और डिजिटल छवि के अनधिकृत उपयोग को रोकने का आदेश दिया. अदालत ने अश्लील कंटेंट हटाने और AI/डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग पर भी रोक लगाई. कोर्ट ने निजता, गरिमा और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा पर जोर देते हुए संवैधानिक रूप से संरक्षित क्षेत्रों को सुरक्षित रखा. चलिए जानते है पूरा मामला:

कोर्ट का आदेश

जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने विभिन्न प्रतिवादियों को काजोल की छवि और उनके व्यावसायिक उत्पादों में बिना अनुमति उपयोग करने से रोक दिया. अदालत ने अश्लील और पोर्नोग्राफिक कंटेंट को हटाने का भी आदेश जारी किया. हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि AI या डीपफेक तकनीक के माध्यम से काजोल के नाम, छवि या व्यक्तित्व का अनधिकृत उपयोग नहीं किया जाएगा. अदालत ने डिजिटल उत्पादों, कृत्रिम आवाज क्लोनिंग और हेरफेर किए गए दृश्य के दुरुपयोग पर भी चिंता व्यक्त की.

पूर्ववर्ती आदेश और बड़ा रुख

कोर्ट ने कहा कि इस तरह की नकलें केवल प्रचार अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती बल्कि व्यक्ति की गरिमा और निजता का हनन भी करती हैं. हालांकि न्यायालय ने यह स्पष्ट किया कि व्यंग्य, कलात्मक अभिव्यक्ति, समाचार रिपोर्टिंग और टिप्पणी जैसे संवैधानिक रूप से संरक्षित क्षेत्र प्रभावित नहीं होंगे. दिल्ली हाई कोर्ट पहले भी कई बड़ी हस्तियों- जैसे विवेक ओबेरॉय, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, विराट कोहली आदि-के फोटो और व्यक्तित्व का बिना अनुमति इस्तेमाल न करने के आदेश दे चुकी है.

यह भी पढ़े:आगरा किले में गूंजा ‘जय शिवाजी’! 396वीं जयंती पर फडणवीस का बड़ा संदेश

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest