लीगल

बैकफुट पर जैकलीन फर्नांडिस! सरकारी गवाह बनने की अर्जी ली वापस, ED के कड़े रुख के आगे झुकीं एक्ट्रेस

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के ठगी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने ईडी के विरोध के बाद अपनी याचिका को वापस ले लिया है. दायर अर्जी में जैकलीन ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग की थी.

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि फर्नाडीज ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया. साथ ही ईडी ने कहा था कि जैकलीन का आचरण संतोषजनक नहीं था. जैकलीन ने पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज अपने बयानों में बार-बार पूरी और सच्ची जानकारी देने में विफल रहीं. ईडी ने यह भी कहा था कि सुकेश के आपराधिक इतिहास को जानते हुए भी जैकलीन ने उससे नियमित और निरंतर संपर्क बनाए रखा और उन्हें प्राप्त सभी लाभ, उपहार और सामान अपराध की आय से प्राप्त किए गए थे. जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की मांग की थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज किया

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उनके खिलाफ दायर एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की गई थी. याचिका में कहा गया था कि ईडी द्वारा दायर किए गए सबूत साबित करेंगे कि वह सुकेश चंद्रशेखर से पीड़ित है. जैकलीन फर्नांडिस ने दावा किया था कि गलत तरीके से कमाए गए ब्लैक मनी को व्हाइट करने में उन्होंने कोई भूमिका अदा नही की है. फर्नांडिस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली से लाभ पाने का आरोप है.

बता दें कि अक्टूबर 2019 में शिविंदर सिंह को रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. सुकेश चंद्रशेखर ने कथित तौर पर खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर अदिति सिंह को शिविंदर सिंह को जमानत दिलाने का वादा के बाद पैसे का भुगतान करने के लिए राजी कर लिया था.

यह भी पढ़ें: कूड़े में न फेंकें तरबूज के छिलके! इसके फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश, इस देश में है भारी डिमांड

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

2 minutes ago

आतंक मचाने आ गया चक्रवात ‘आकवान’, पश्चिम बंगाल में नदियां और समुद्र उफान पर, मछुआरों पर लगा रोक

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘आकवान’ के असर से दक्षिण 24 परगना और सुंदरबन में भारी बारिश…

19 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: चुनौतियां और संघ’ का भव्य विमोचन: डॉ. नसीब अली बोले-“संघ को समझना आसान नहीं, उसके काम को समझने की ज़रूरत”

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…

29 minutes ago

दिल्ली पहुंचते ही एक इच्छा पर लगा ब्रेक! सख्त वीजा शर्तों के बीच पाक मंत्री को किस बात की नहीं मिली इजाजत?

India-Pakistan Relations: केवल SCO बैठक तक सीमित रहेगा पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा,…

32 minutes ago

अमित शाह से मुलाकात के बाद बढ़ा आत्मविश्वास- कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात…

54 minutes ago

दिल्ली में सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भेंट की मां गंगा की प्रतिकृति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात…

58 minutes ago