Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CJI Surya Kant

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और पुनर्वास पर जोर दिया. CJI सूर्यकांत, कानून मंत्री मेघवाल और अन्य वक्ताओं ने न्याय व समानता पर बात की.

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष रेड्डी की समिति को जांच के लिए भेजा है. कोर्ट ने पत्रकारों की सुरक्षा पर अहम सवाल उठाए हैं.

दिल्ली दंगों की कथित साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली में कम से कम बीएस-VI मानक वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति मिलनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने SASTRA यूनिवर्सिटी की याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है और मद्रास हाईकोर्ट के बेदखली आदेश पर रोक लगा दी है. मामला 31.37 एकड़ जमीन से जुड़ा है.

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के लिए चर्चित सुपरटेक प्रोजेक्ट का मामला आया. CJI सूर्यकांत ने सुपरटेक के 16 अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. जानिए उन्होंने क्या कारण बताया?

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने से बचना चाहिए.

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए डिग्री से पहले अनिवार्य रूप से 'लीगल एड' में काम करने का सुझाव दिया. उन्होंने एआई डिटेक्टर सॉफ्टवेयर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ मशीन की रिपोर्ट के आधार पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के बढ़ते इस्तेमाल, अकादमिक ईमानदारी और गरीबों तक न्याय की पहुंच पर जोर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय की करीब 8.5 लाख किताबों को शिफ्ट करने का मामला उचित बेंच के गठन हेतु सीजेआई सूर्यकांत के पास भेज दिया है. कार्टन में रखी किताबों की तस्वीरों पर चिंता जताते हुए कोर्ट ने इनके संरक्षण पर जोर दिया.