लीगल

अगस्ता वेस्टलैंड केस: क्रिश्चियन मिशेल को खतरनाक कैदी संग रखने पर कोर्ट सख्त, तिहाड़ जेल से मांगी रिपोर्ट

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले के कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को जेल में खतरनाक आरोपियों के साथ रखे जाने पर तिहाड़ जेल अधिकारियों से जवाब मांगा है. राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने अधिकारियों से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहते हुए सुनवाई 29 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी है.

जेम्स ने 7 मार्च को अपनी सुरक्षा को देखते हुए जमानत पर बाहर निकलने के बजाय अपनी सजा पूरी करने के बाद ही जेल से बाहर आने व भारत छोड़ने की पेशकश की थी. न्यायाधीश ने इस मामले में जेल अधीक्षक से व्यक्तिगत रूप से पेश होकर बताने को कहा है कि जेम्स को खतरनाक आरोपी शाहनवाज के साथ क्यों रखा गया है. क्योंकि शहनवाज के खिलाफ जेल में उसके आचरण को लेकर 41 शिकायतें हैं. जेम्स ने 3 अप्रैल को आरोप लगाया था कि उसे जेल में जहर दिया जा रहा है. उसपर अदालत ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी.

जेम्स ने 11 फरवरी, 2025 को हुई सर्जरी के बाद दर्द होने की शिकायत की थी. ब्रिटिश नागरिक जेम्स को 4 दिसंबर, 2018 को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था, जहां उसने चार महीने हिरासत में बिताए थे.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री का रिश्तेदार बताकर 3.90 करोड़ की ठगी, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

26 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

40 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

43 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

56 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago