लीगल

फर्जी हस्ताक्षर मामले में कोर्ट का आदेश, दिल्ली पुलिस दर्ज करे प्राथमिकी

फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में अदालत ने दिल्ली पुलिस को एक वित्त कंपनी एवं उसके प्रमोटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. आरोप है कि कंपनी के इक्विटी शेयरों को हस्तांतरित करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे, जिनकी मौत हो चुकी है. न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने जेनेसिस फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के एक शेयरधारक तृप्त सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

शिकायत में कंपनी, उसके प्रमोटर एवं प्रबंध निदेशक नरेश गर्ग, गोपाल बिष्ट (जीएफसीएल के सीएफओ/निदेशक) तथा कंपनी के प्रमोटर के परिवार के सदस्यों सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों पर वित्तीय कदाचार का आरोप लगाया गया है. उसमें निदेशकों पर अवैध रूप से इक्विटी शेयरों को हस्तांतरित करने के लिए एक व्यक्ति बनवारी लाल साबू के हस्ताक्षर की जालसाजी करने का आरोप लगाया गया है. जबकि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी. उसे गंभीर आर्थिक अपराध बताया गया है. कोर्ट ने जाली प्रतिभूति हस्तांतरण फार्म की जांच का आदेश देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है.

कोर्ट ने कहा कि बनवारी लाल साबू का 7 अप्रैल 2016 को निधन हो गया था, इसलिए यह जांच करना महत्वपूर्ण है कि तीन मई 2016 को शेयर हस्तांतरण फार्म पर किसने हस्ताक्षर किए थे. कथित जाली दस्तावेज यानी शेयर हस्तांतरण फार्म को एफएसएल को भेजा जा सकता है. दिवंगत बनवारी लाल साबू के जाली हस्ताक्षरों पर विशेषज्ञ की राय के लिए और इसके लिए प्राथमिकी दर्ज करना अनिवार्य हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Waqf Amendment Bill: आज राज्यसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, जानें सत्ता और विपक्ष में किसका पलड़ा भारी?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

10 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

57 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago