Bharat Express DD Free Dish

Waqf Amendment Bill: आज राज्यसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, जानें सत्ता और विपक्ष में किसका पलड़ा भारी?

किरेन रिजिजू ने बुधवार को विधेयक सदन में पेश किया और चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि यह मुस्लिम समुदाय के हित में है. विधेयक के पक्ष में 288 और विरोध में 232 मत पड़े हैं.

Waqf Amendment Bill

राज्यसभा (फोटो संसद टीवी)

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित होने के बाद आज (3 अप्रैल) राज्यसभा में पेश किया जाएगा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बिल को सदन के पटल पर रखेंगे. किरेन रिजिजू ने बुधवार को विधेयक सदन में पेश किया और चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि यह मुस्लिम समुदाय के हित में है. विधेयक के पक्ष में 288 और विरोध में 232 मत पड़े हैं. इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की बैठक रात लगभग दो बजे तक चली.

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद, आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा. राज्यसभा में सरकार को कुछ ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. क्योंकि जेडीयू, टीडीपी पहले से ही साथ हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कि राज्यसभा में किसके पास कितने सदस्य हैं?

राज्यसभा में कुल 236 सदस्य

अब बात करते हैं, राज्यसभा की, तो यहां पर कुल संख्या 236 सांसदों की है, इसमें से बीजेपी के 98 सदस्य हैं, गठबंधन के नजरिए से देखें, तो NDA में 115 राज्यसभा सांसद हैं, अगर छह मनोनीत सदस्यों को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो ये संख्या 121 हो जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर मनोनीत सदस्य सरकार के पक्ष में ही वोट करते हैं. राज्यसभा में किसी भी विधेयक को पास कराने के लिए 119 सदस्य की जरूरत है, जबकि एनडीए के पास 2 सदस्य ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill Passed: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित, कुल 520 वोटों में से पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े

विपक्ष के पास 85 सदस्य

हीं, कांग्रेस के राज्यसभा में 27 सदस्य हैं. इंडिया गठबंधन के दलों के 58 सदस्य हैं. ऐसे में विपक्ष के कुल 85 सदस्य हैं. इसके अलावा 9 सदस्य YSR कांग्रेस, बीजेडी के 7 और AIDMK के 4 राज्यसभा सांसद हैं. निर्दलीय और छोटे दलों के तीन अन्य सदस्य हैं, जो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read