सज्जन कुमार (फाइल फोटो)
1984 Anti-Sikh Riots Case: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगे के मामले में दोषी करार दिए गए कांग्रेस के नेता सज्जन कुमार की सजा फैसला सुरक्षित रख लिया है. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में 25 फरवरी को सजा का ऐलान करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से पेश वकील एच एस फुल्का ने लिखित दलील पेश कर फांसी की सजा की मांग की है. वही सज्जन कुमार ने कोर्ट को बताया कि वो दो दिन में अपना जवाब दाखिल कर देंगे.
पिछली सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने लिखित जवाब दाखिल कर फांसी की सजा की मांग की है. कोर्ट ने 41 साल बाद इस मामले में सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है. पिछले दिनों कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. मामले की सुनवाई के दौरान स्पेशल पीपी ने कोर्ट को बताया था कि मामले में दोबारा जांच के बाद क्या सबूत हाथ लगा है.
सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के सरस्वती विहार में दो सिखों की हत्या कर दी गई थी. कोर्ट ने एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित यह मामला है. मामले की सुनवाई के दौरान सज्जन कुमार की ओर से पेश वकील ने कहा था कि सज्जन कुमार का नाम शुरू में नही था.
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…