लीगल

दिल्ली की जिला अदालतों को 20 करोड़ तक के मामलों की सुनवाई का अधिकार देने की मांग

दिल्ली के जिला अदालतों के कॉर्डिनेशन कमेटी ने केंद्रीय कानून मंत्री अजरुन राम मेघवाल को पत्र सौंप कर मौद्रिक मामले की सुनवाई करने का अधिकार दो करोड़ रुपए से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए करने की मांग की है. राजधानी के सभी बार एसोसिएशनों की समन्वय कमेटी ने कानून मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि देश में वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ने एवं महंगाई में तेजी होने की वजह से अधिकतर सिविल मामले अब हाईकोर्ट जा रहे हैं.

उन सब मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर है जिसकी वजह से यहां के अदालतों में इस तरह के काफी मामले आने लगे हैं. उस वजह से हाईकोर्ट का बोझ बढ़ता जा रहा है. उसके परिणाम स्वरूप वहां काफी मामले लंबित हो गए हैं और सुनवाई होने में काफी समय लग रहा है. हाईकोर्ट को अन्य बहुत से मामलों का भी निपटारा करना पड़ता है.

वहीं जिला अदालतों में इस तरह की मामलों में तेजी से सुनवाई हो रहा है और वहां लंबित मामलों की संख्या घटती जा रही है. जिला अदालतों में कम खर्च में जल्द मामले का निपटारा हो रहा है जिससे आम आदमी को त्वरित न्याय मिल रहा है. इसलिए जिला अदालतों की 20 करोड़ रुपए तक के मामलों की सुनवाई का अधिकार दे दिया जाए और उसको लेकर कानून में संशोधन कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: भारत में iPhone Manufacturing का विस्तार देश के विनिर्माण पर Apple के भरोसे को दर्शाता है: राजीव चंद्रशेखर

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा ऐलान: जनजातीय मरीज और सहायक को मिलेगी निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा, कौशल विकास पर दिया जोर

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…

3 hours ago

क्या अमेरिका में हवाई सेवाएं ठप होने के बाद बंकर में छिप गए डोनाल्ड ट्रंप? जानें सच

अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…

3 hours ago