केजरीवाल
दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय करने की सुनवाई 7 फरवरी तक टल गई है. शनिवार को हुई सुनवाई में केजरीवाल के वकीलों ने सीबीआई के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया. उन्होंने कहा कि साउथ लॉबी से रिश्वत मांगने का कोई ठोस सबूत नहीं है.
अरविंद केजरीवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि सीबीआई के पास ऐसा कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है जो केजरीवाल को सीधे घोटाले से जोड़ सके. उन्होंने दावा किया कि चार्जशीट में कोई नया तथ्य नहीं है. यह पहले दायर दस्तावेजों की सिर्फ पुनरावृत्ति है. वकीलों ने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने शराब नीति को पारदर्शी बनाने की कोशिश की. कोई अवैध लाभ नहीं लिया गया और न ही किसी से पैसे मांगे गए.
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आरोप तय करने पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है. अब कोर्ट उनके मामले में जल्द फैसला सुना सकती है. इस घोटाले में अब तक 18 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.
केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, के कविता, विजय नायर और समीर महेंद्रू जैसे सभी प्रमुख आरोपी जमानत पर बाहर हैं. जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं.
7 नवंबर 2021 को दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी. इस नीति के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटा गया. हर जोन में 27 दुकानें खोलने की योजना थी. कुल 849 दुकानें प्रस्तावित थीं. शराब की दुकानों का निजीकरण किया गया. पहले 60 फीसदी दुकानें सरकारी थीं. सरकार का दावा था कि इससे 3500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आएगा. लेकिन नीति में कथित अनियमितताओं के आरोप लगे और इसे बाद में रद्द कर दिया गया.
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…