Priya Kapoor Family Dispute: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी ननद मंदिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सिहाग ने प्रिया कपूर को 21 जनवरी को कोर्ट में प्री-समानिंग बयान दर्ज करने के लिए मौजूद रहने का आदेश दिया है.
प्रिया कपूर ने यह केस मंदिरा कपूर स्मिथ द्वारा सोशल मीडिया और पॉडकास्ट ‘In Controversial’ में दिए गए कथित बयानों के खिलाफ दायर किया है. याचिका में पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी को भी पक्षकार बनाया गया है. प्रिया ने आरोप लगाया है कि मंदिरा ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए, जिनमें उनके नाम लेकर झूठे और आपत्तिजनक आरोप लगाए गए.
याचिका में कहा गया है कि इन बयानों का मकसद प्रिया कपूर के खिलाफ नफरत फैलाना, उनका उपहास उड़ाना और समाज में उन्हें बहिष्कृत करना था. इससे उनकी सामाजिक और व्यावसायिक इज्जत को गहरा नुकसान पहुंचा है. प्रिया ने बताया कि मंदिरा ने बार-बार संकेत दिए कि उनका और संजय कपूर का वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण था. ऐसे बयान एक पत्नी और अब विधवा के रूप में उनकी गरिमा पर सीधा हमला हैं.
याचिका में आगे कहा गया है कि ये आरोप प्रिया के सम्मान, नारीत्व और सामाजिक प्रतिष्ठा की नींव हिला देते हैं. ये बयान भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत मानहानिकारक हैं. प्रिया कपूर ने अदालत से न्याय की मांग की है.
संजय कपूर की पहली शादी 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हुई थी. मतभेदों के कारण 2014 में तलाक की अर्जी दाखिल हुई और 2016 में तलाक पूरा हुआ. तलाक समझौते में बच्चों समायरा और कियान की कस्टडी करिश्मा को मिली, जबकि संजय को मिलने का अधिकार मिला. यह पूरा विवाद अब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की विरासत से जुड़ा हुआ है. करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान अपनी विरासत को लेकर प्रिया कपूर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…