दिल्ली हाई कोर्ट ने गूगल की अपील पर हिंडवेयर ट्रेडमार्क को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. गूगल ने सिंगल बेंच के उस फैसले के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें सिंगल बेंच ने गूगल को हिंडवेयर ट्रेडमार्क को विज्ञापन कीवर्ड के तौर पर इस्तेमाल करने से रोक दिया था. जस्टिस वी. कामेश्वर राव और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने सभी पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा है. कोर्ट 24 जुलाई को मामले में अगली सुनवाई करेगा.
मामले की सुनवाई के दौरान गूगल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कोर्ट से कहा कि इस मामले में अंतरिम राहत की जरूरत है. उन्होंने कहा कि किसी कंपनी के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल केवल इंटरनेट सर्च को ट्रिगर करने के लिए किया जाए, तो उसे अपने ट्रेडमार्क उल्लंघन नही माना जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि सिंगल बेंच ने अपने फैसले में उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की कोई स्पष्ट बात नही कही है. इसपर कोर्ट ने कहा कि भ्रमके मुद्दे पर वह कोई टिप्पणी नही करेगा. लेकिन पहली नजर में यह मामला सुनवाई योग्य लग रहा है.
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही इस मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा. दरअसल 22 मई को सिंगल बेंच ने सैनिटरीवेयर कंपनी हिंडवेयर के ट्रेडमार्क के दुरुपयोग के मामले में गूगल पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था. जिसके खिलाफ गूगल ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि गूगल केवल एक निष्क्रिय मध्यस्थ नहीं है, बल्कि विज्ञापन प्रणाली में सक्रिय भागीदारी के रूप में काम करता है और व्यावसायिक लाभ भी कमाता है. सिंगल बेंच ने अपने फैसले में कहा था कि विज्ञापनों के मामले में गूगल की भूमिका केवल एक मध्यस्थ या प्लेटफॉर्म प्रदान करने तक सीमित नहीं है.
गूगल विज्ञापनदाताओं की कीवर्ड सुझाने और विज्ञापनों की रैंकिंग तय करने में सक्रिय भूमिका निभाता है. यह विवाद साल 2013 में तब शुरू हुआ था. सैनिटरीवेयर ब्रांड हिंडवेयर को पता चला कि उसकी कुछ प्रमुख प्रतिस्पर्धा कंपनियों, सेरा सैनिटरीवेयर और ग्रोहे इंडिया ने गूगल एडवडर्स प्रोग्राम के तहत हिंडवेयर शब्द को एक की वर्ड के रूप में खरीद लिया है. इसके कारण जब कोई यूजर हिंडवेयर सैनिटरीवेयर या इससे मिलते-जुलते शब्द सर्च करता था, तो हिंडवेयर के बजाए प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के प्रायोजित विज्ञापन दिखाई देते थे.
बाद में ग्रोहे, सेरा और ओमकारा इंफोवेब ने हिंडवेयर के साथ समझौता कर लिया, जिसके बाद मामले में केवल गूगल ही प्रतिवादी रह गया.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की दोषसिद्धि बरकरार, हाई कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा; पत्नी पर भी जुर्माना
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…
पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…
Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा.…
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Hero Vida की बिक्री में अगस्त…