लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और काला बाजारी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी और काला बाजारी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा यह मामला सरकार और प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है. सरकार अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रही है. ऐसे में कोर्ट अपनी ओर से कोई ऐसा निर्देश नही दे सकता जिसपर अमल करना ठीक नही हो. अदालत ने यह आदेश वकील राकेश कुमार मित्तल की ओर दायर जनहित याचिका यह आदेश दिया है.

उन्होंने कोर्ट में कहा कि दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी है, जिसके चलते बाजार में सिलेंडर की काला बाजारी हो रही है. जो सिलेंडर लगभग एक हजार रुपए में मिलता है, वही ब्लैक मार्केट में 5 हजार से ज्यादा में बेचा जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत में गैस की कमी होने के बावजूद सरकार गैस की कमी होने के बावजूद सरकार गैस का निर्यात होने दे रही है.

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने कहा कि कोर्ट अपनी ओर से सरकार को एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाने का आदेश नही दे सकता. यह काम सरकार और प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है. कोर्ट ने कहा कि वह अपनी ओर से कोई ऐसा आदेश नहीं दे सकता जो व्यवहारिक रूप से संभव न हो. ऐसे मामलों के उपयुक्त कार्रवाई करना सरकार के जिम्मे आता है.

ऐसे आदेश व्यवहारिक रूप से लागू नहीं किए जा सकते- कोर्ट

कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसा आदेश देना वैसे ही होगा जैसे कोर्ट सरकार को कह दे कि दो महीने में भारत से गरीबी खत्म कर दो. जाहिर है, इस तरह के आदेश को लागू नहीं किया जा सकता. जबकि जस्टिस करिया ने कहा कि सरकार पहले से ही स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. कोर्ट ने कहा कि यदि सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही तो भी कोर्ट सरकार को निर्देश नही दे सकता. उन्होंने कहा कि कोर्ट इस मामले में दखल नही दे सकता है.

कोर्ट ने कहा आर्थिक नीति तय करना सरकार की जिम्मेदारी है. कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को इस मसले पर ज्ञापन देने की छूट दे दी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के खान मार्केट के पास सुजान सिंह पार्क से नहीं हटाए जाएंगे सरकारी अधिकारी, बेदखली का आदेश खारिज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

6 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

20 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

24 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

35 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

40 minutes ago