लीगल

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है. कोर्ट 12 अक्टूबर को याचिका पर सुनवाई करेगा. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन सांब्रे ने जल्द सुनवाई की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा “इसमें इतनी जल्दी क्या है? दायर याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस के फैसले को चुनौती दी गई है.

वकील रूपेश सिंह भदौरिया के माध्यम से यह याचिका दायर

यह याचिका यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने वकील रूपेश सिंह भदौरिया के माध्यम से यह याचिका दायर की है. दाखिल याचिका में पुलिस के 1 अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. यूथ कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी.

इसके लिए 25 सितंबर को दिल्ली पुलिस के समक्ष आवेदन दिया गया था. दायर याचिका में प्रदर्शन में करीब 100 से 150 लोगों को शामिल होने की बात कही गई थी. साथ ही यूथ कांग्रेस ने सुरक्षा, यातायात, अनुशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी वैध नियमों और शर्तों का पालन करने का भरोसा भी दिया था.

प्रदर्शन को उचित तरीके से नियंत्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया

दायर याचिका में कहा गया है कि अनुमति के लिए आवेदन दिए जाने के बाद यूथ कांग्रेस की ओर से लगातार फॉलोअप किया गया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन की प्रस्तावित तारीख को ही अनुमति देने से इनकार कर दिया. याचिका में यह भी कहा गया है कि पुलिस को शांतिपूर्ण सभा को नियंत्रित और व्यवस्थित करने का अधिकार है, लेकिन परिस्थितियों का व्यक्तिगत और आनुपातिक आकलन किए बिना किसी प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक नही लगाई जा सकती. याचिकाकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 14, 19 (1)(a) और 19 (1)(b) का हवाला दिया है.

याचिकाकर्ता का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और एकत्र होने का अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित है. हालांकि इन अधिकारों पर कानून के तहत उचित प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, लेकिन ऐसे प्रतिबंध परिस्थितियों के अनुरूप और आनुपातिक होने चाहिए. दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उन फैसलों का हवाला दिया गया है, जिनमें शांतिपूर्ण सभा के अधिकारों को मान्यता देते हुए प्रशासन को प्रदर्शन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के बजाए उचित तरीके से नियंत्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

2 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

25 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

50 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

58 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

58 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

1 hour ago