लीगल

26 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग रेप पीड़िता को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी गर्भपात कराने की अनुमति

दिल्ली हाई कोर्ट ने 26 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग लड़की को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने एम्स द्वारा गठित डॉक्टरों की पैनल की रिपोर्ट को देखने के बाद यह अंतरिम दी है.
जस्टिस मनोज जैन की पीठ ने यह आदेश दिया है. यौन शोषण के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई थी. जिसके बाद नाबालिग ने अपनी मां के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर गर्भपात की अनुमति मांगी थी। जिस याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) को एक मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया था। साथ कोर्ट ने पीड़िता की जांच कर मेडिकल रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में पेश करने का आदेश दिया था.
दरअसल, नाबालिग इस गर्भ से छुटकारा पाना चाहती थी. जिसको लेकर उसने अपनी मां के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर कर इसकी अनुमति मांगी थी. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील अवनीश मधुकर ने कहा गया था कि नाबालिग यौन उत्पीड़न के चलते गर्भवती हो गई है. जिस कारण वह मानसिक पीड़ा से गुजर रही है.
इसलिए इस तरह के गर्भावस्था से होने वाली पीड़ा को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेंनेन्सी एक्ट 1971 की धारा 3(2)(बी) के अनुसार पीड़िता के मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चोट के रूप में माना जाना चाहिए. जिसके बाद कोर्ट में मौजूद स्टैंडिंग काउंसिल संजय लैप ने कोर्ट को बताया कि इसको लेकर एम्स बोर्ड ने पहले ही मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है.
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

20 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

28 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

53 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

1 hour ago