आस्था

Aaj Ka Rashifal 30 June 2025: जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्य, इन राशियों के करियर और रिश्तों में होगा बदलाव

Aaj Ka Rashifal 30 June 2025: आज का दिन कुछ खास बदलाव लेकर आ सकता है. कई राशियों के लिए कामकाज में सुधार के संकेत भी हैं.

वहीं कुछ राशियों के लिए भावनात्मक मुद्दों से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं.

आर्थिक स्थिति और संबंधों में भी आज का दिन मिला-जुला रहेगा.

आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष (Aries)

आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा. परिवार में कोई सुखद समाचार मिल सकता है.

उपाय: हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ (Taurus)

आज थोड़ी थकान और आलस्य महसूस हो सकता है. कार्यस्थल पर ध्यान भटक सकता है, संयम रखें. पुराने दोस्तों से मिलना अच्छा लगेगा.

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन (Gemini)

आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा. आज आपकी बातों का लोग सम्मान करेंगे. यात्रा के योग बन सकते हैं.

उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क (Cancer)

आज भावनाएं हावी हो सकती हैं. घर में शांति बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें. किसी करीबी से सहयोग मिलेगा.

उपाय: चावल का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

नए काम की शुरुआत में सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. निजी संबंधों में सुधार होगा.

उपाय: सूरज को जल चढ़ाएं.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra Stampede: ‘डीएम-एसपी हटाए गए…दो अधिकारी निलंबित’, सीएम मोहन माझी ने मुआवजे का किया ऐलान

कन्या (Virgo)

छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. काम में मन लगेगा और पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं.

उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4

तुला (Libra)

पैसों को लेकर सतर्क रहें. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें.

उपाय: कपूर से भगवान विष्णु की आरती करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक (Scorpio)

काम में सफलता मिलेगी. पुराने झगड़ों का समाधान होगा. आज आपकी ऊर्जा लोगों को आकर्षित कर सकती है.

उपाय: लाल फूल भगवान गणेश को अर्पित करें.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8

धनु (Sagittarius)

मन की कोई बात किसी करीबी से शेयर करें, राहत मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. छात्रों के लिए दिन अच्छा है (Aaj Ka Rashifal).

उपाय: पीपल के पेड़ में जल दें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है. धैर्य रखें, स्थिति जल्दी सुधरेगी. घर में बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभ देगा.

उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7

कुंभ (Aquarius)

आज रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी. नई योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है. रिश्तों में नयापन महसूस होगा.

उपाय: जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

मीन (Pisces)

दिन भावनात्मक रहेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है. प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2

ये भी पढ़ें- 12 ज्योतिर्लिंग से है राशियों का संबंध, जानें अपनी राशि के शिवलिंग के बारे में

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

60 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago