लीगल

CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख सख्त, SHO को शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज कर रसीद देने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से संबंधित मामले में दायर याचिका पर संसद मार्ग थाने के एसएचओ को निर्देश दिया है कि वे आज शाम 5 बजे तक केस डायरी में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के संबंध में याचिकाकर्ता की शिकायत दर्ज कर रसीद दें. इसके साथ ही कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है.

अदालत को तकनीकी खराबी का हवाला

याचिकाकर्ता ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार, जॉइंट कमिश्नर संदीप लांबा और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. उन्होंने 23 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें डायरी नंबर या रसीद नहीं मिली थी.

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को तकनीकी खराबी का हवाला दिया और भरोसा दिया कि शिकायतकर्ता को रसीद जारी कर दिया जाएगा. कोर्ट ने शिकायतकर्ता की दलीलों को सुनने के बाद संसद मार्ग थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि याचिककर्ताओ द्वारा दी गई शिकायत को आज शाम 5 बजे तक थाने की डेली डायरी में दर्ज करने का निर्देश दिया है.

पुलिस ने दिया तकनीकी खराबी का तर्क

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता ने 23जुलाई को संसद मार्ग थाना प्रभारी को एक शिकायत दी थी, जिसमें जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग किए जाने और संज्ञेय अपराध होने का आरोप लगाया गया था.

याचिकाकर्ता का आरोप था कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने उसकी शिकायत की प्राप्ति रसीद तक जारी नहीं किया गया. इसपर दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि अस्थायी तकनीकी खराबी के कारण शिकायत की रसीद जारी नहीं हो सकी थी.

दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को आश्वस्त किया कि शिकायत की रसीद और डेली डायरी नंबर उसी दिन जारी कर दिए जाएंगे तथा याचिकाकर्ता शाम5 बजे के बाद उन्हें प्राप्त कर सकता है.

ये भी पढ़ें: धार भोजशाला मामला: नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन न देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, MP सरकार से मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

23 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago