लीगल

खेल महासंघों में कलह पर दिल्ली हाई कोर्ट की चिंता, BFI से हल निकालने को कहा

दिल्ली हाई कोर्ट ने खेल महासंघों में भीतरी कलह एवं विवादों पर चिंता जाहिर की है. कोर्ट ने कहा है कि ऐसा माहौल खेलने के लिए अच्छा नहीं है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह टिप्पणी भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की ओर से दायर अपील पर सुनवाई के दौरान की है. बीएफआई ने उसकी चुनाव प्रक्रिया को लेकर सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती दी है और अपील दाखिल की है.

महासंघ के सचिव एवं कोषाध्यक्ष के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि अपील विधिवत दाखिल नहीं कि गई है, क्योंकिं इसे बीएफआई अध्यक्ष ने बिना किसी अधिकार के दाखिल किया है. इसपर याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि सचिव और कोषाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. कोर्ट ने पक्षकारों से विवाद का हल निकालने को कहा है.

कोर्ट में महासंघ के अंदरूनी विवाद पर बहस

कोर्ट ने यह भी कहा कि देश को हर खेल महासंघ मुकदमेबाजी में उलझा हुआ है. आपसी विवाद खेल के हित में आड़े आ रहे है. हर खेल महासंघ में कोई ना कोई विवाद है.आपका कार्य पूरे देश को प्रभावित करता है. इस तरह की अंदरूनी लड़ाई क्यों? इस तरह की चीजें आपको अंतरराष्ट्रीय निकाय की ओर से अयोग्य ठहराय जाने का रास्ता बनाती है. कोर्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक चार्टर से शामिल होते है.

7 अप्रैल को अगली सुनवाई

चार्टर में कहा गया है कि राष्ट्रीय निकाय को स्वायत होना चाहिए. मुक्केबाजी कर स्वायत्तता से समझौता किया जा रहा है. इस तरह की भीतरी लड़ाई समझ से परे है. हर खेल महासंघ किसी न किसी मुकदमें में उलझा हुआ है. कोर्ट 7 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा कि अगर यह अंदरूनी कलह खत्म नहीं होता है तो हमें पता है कि खेलों के हित में हमें आगे क्या करना है.

बीएफआई ने अपने अपील में सिंगल बेंच के 19 मार्च के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें महासंघ के 7 मार्च के फैसले पर रोक लगा दी गई थी. उसमें खेल निकाय के आगामी चुनावों में केवल अपने संबद्ध राज्य इकाइयों के निर्वाचित सदस्यों को ही अपने- अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी गई थी.

ये भी पढ़ें: फर्जी हस्ताक्षर मामले में कोर्ट का आदेश, दिल्ली पुलिस दर्ज करे प्राथमिकी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

23 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

59 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago