लीगल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोपी मोसिन खान को जमानत से इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोपी और कबाड़ व्यवसायीमोहसिन खान को जमानत देने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. जस्टिस स्वर्णकांता ने अपने आदेश में कहा कि सशस्त्र बल के सतर्क रहने के कारण ही देश में शांति है. उसकी खुफिया जानकारी दुश्मन देश का अपराध केवल किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ अपराध नहीं है, बल्कि यह देश की.अखंडता, संप्रभुता, व सुरक्षा से खिलवाड़ करने से जुड़ा हुआ अपराध है.

आरोपी खान पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारतीय सेना के बारे में संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी की आपूर्ति में मदद करने का आरोप है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी का अपराध भारत की.अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ है.इस तरह के कृत्य पारंपरिक अपराध नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हैं.

उस तरह के आरोपी के साथ नरमी नही बरती जा सकती. मोबाइल रिपेयर और रिचार्ज की दुकान चलाने वाले स्क्रैप डीलर खान पर जासूसी सिंडिकेट का हिस्सा होने और पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी की ओर से धन जुटाने का आरोप लगा है. उसमें कथित रूप से पोखरण में भारतीय सेना में तैनात परमजीत कुमार से मिले गोपनीय सैन्य जानकारी को अवैध रूप से प्रसारित करने में मदद की थी. वह लगभग चार साल से हिरासत में है.

ये भी पढ़ें: AgustaWestland Case: क्रिश्चियन मिशेल की जमानत शर्तों में संशोधन, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी रिहाई की अनुमति

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

12 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

17 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

43 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

58 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago