प्रतीकात्मक तस्वीर.
बनासकांठा, गुजरात | 24 मई 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात के बनासकांठा जिले में एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. 23 मई की रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसे बीएसएफ जवानों ने मौके पर ही ढेर कर दिया.
बीएसएफ गुजरात की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अलर्ट बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा. जवानों ने तुरंत उसे ललकारा और रुकने का आदेश दिया, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा. इसके बाद जवानों को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें घुसपैठिया मौके पर ही मारा गया.
बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल के तहत की गई. घुसपैठिया अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था, लेकिन जवानों की सतर्क निगरानी के कारण वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका.
इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित और कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी. बीएसएफ गुजरात ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वे देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…