दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप मामले में पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि इसको लेकर पहले एम्स का मेडिकल बोर्ड का गठन करेगा और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को देखने के बाद ही तय करेगा कि इस मामले में स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत दी जा सकती है या नही.
इससे पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अवधि को खारिज करते हुए सरेंडर करने का आदेश दिया था.
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि 20 फरवरी से आगे नही बढ़ सकती है. कोर्ट ने 9 फरवरी को जयदीप सेंगर की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया था. जयदीप सेंगर ने याचिका दायर कर कहा है कि उसके मुंह में एडवांस स्टेज के कैंसर से पीड़ित है. उनमें कैंसर के दोबारा होने के लक्षण दिख रहे हैं. इसके ईलाज के लिए उन्हें चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है.
कोर्ट ने जयदीप सेंगर को 3 जुलाई 2024 को अंतरिम जमानत दिया था. हालही में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि दिल्ली हाई कोर्ट सेंगर की अपील और विक्टिम द्वारा सजा बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर योग्यता के आधार पर तीन महीने में निपटारा करें. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि हम कोई भी ओपिनियन नहीं दे रहे है. चूंकि सजा की अवधि आरोपी जेल में काट चुका है इसलिए जमानत की मांग पर हाई कोर्ट तीन महीने में फैसला करें.
18 जनवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था. सेंगर ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हिरासत में मौत मामले में ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है.
ये भी पढ़ें: ‘बे-मतलब की बात मत बोलिए, चुपचाप बैठिए’, सदन में विपक्ष पर तीखे अंदाज में बरस पड़े सीएम नीतीश कुमार
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…