देश

अमित शाह का मिशन सीमांचल; 25 फरवरी से बिहार का 3 दिवसीय दौरा, भारत-नेपाल बॉर्डर सुरक्षा की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सीमांचल इलाके के दौरे पर पहुंच रहे हैं. बुधवार से शुरू हो रहा उनका यह तीन दिवसीय दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं है, बल्कि इसके पीछे सीमा सुरक्षा और विकास का एक एजेंडा है. अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सीमांचल में घुसपैठ और सुरक्षा को लेकर बहस तेज है.

गृह मंत्री के इस दौरे की शुरुआत (बुधवार, 25 फरवरी) को होगी. वे शाम करीब 4 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए किशनगंज जाएंगे.

किशनगंज में शाम 5 बजे से 7 बजे तक वे कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में प्रशासन और सुरक्षा की जमीनी हकीकत पर चर्चा होगी. शाह बुधवार की रात किशनगंज में ही रुकेंगे, जो इस क्षेत्र के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है.

26 फरवरी को सुबह 11 बजे शाह अररिया के लेट्टी सीमा चौकी पहुंचेंगे. यहां एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, वे जिले के कप्तानों (SP) और कलेक्टरों के साथ भारत-नेपाल सीमा से जुड़ी चुनौतियों पर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. दोपहर बाद वे सरकार की महत्वाकांक्षी ‘वाइब्रेंट विलेजेज’ योजना के एक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और रात को वापस पूर्णिया लौट आएंगे.

27 फरवरी को शाह पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के आला अधिकारियों के साथ फाइनल राउंड की मीटिंग करेंगे. दोपहर तक सभी फीडबैक लेने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

क्यों खास है यह दौरा?

गृह मंत्रालय का अगला बड़ा लक्ष्य ‘घुसपैठ मुक्त सीमांचल’ है. जैसे केंद्र सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाकर ‘नक्सल मुक्त भारत’ की दिशा में काम किया है. वैसा ही मॉडल अब बिहार के इन सीमावर्ती जिलों में लागू करने की तैयारी है.

अमित शाह पहले भी कई बार सार्वजनिक मंचों से यह कह चुके हैं कि सीमांचल में अवैध प्रवासियों के जरिए ‘वोट बैंक’ की राजनीति की जा रही है. उन्होंने साफ चेतावनी दी थी कि एनडीए सरकार घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेगी और एक-एक अवैध नागरिक की पहचान कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

तैयारियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मामला भारत-नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. स्थानीय प्रशासन ने लॉजिस्टिक्स से लेकर रूट मैप तक सब कुछ फाइनल कर लिया है.

सीमांचल के जिलों में हर जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें: ‘बे-मतलब की बात मत बोलिए, चुपचाप बैठिए’, सदन में विपक्ष पर तीखे अंदाज में बरस पड़े सीएम नीतीश कुमार

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 minute ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

17 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

23 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

34 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

41 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

59 minutes ago