लीगल

दिल्ली: अनाज मंडी अग्निकांड- इमारत के मालिक की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, 45 लोगों की जलने से हुई थी मौत

Delhi News: दिल्ली के सदर बाजार के अनाज मंडी क्षेत्र में 8 दिसंबर 2019 को एक इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में अधिकतर मजदूर थे. इस मामले में इमारत के मालिक मोहम्मद इमरान के खिलाफ आरोप तय करने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने खारिज कर दिया है.

हाईकोर्ट का आदेश

जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि अभियुक्त मोहम्मद इमरान अवैध रूप से बने चौथी मंजिल के एक हिस्से के साथ इमारत की छत पर बने स्टोररूम का भी मालिक था. उन्होंने कहा कि उसकी इमारत में रोजाना जाना, अन्य मंजिलों के स्वामित्व, पैसा कमाने के लिए परिसर के कुछ हिस्सों को किराए पर देने में उसकी भूमिका व आग लगने की पूर्व घटना के बावजूद इमारत की खामियों को दूर न करना ये सभी उसकी सक्रिय भागीदारी तथा उसकी जिम्मेदारियों की ओर इशारा करते हैं.

इमारत की खामियां

अदालत (Delhi High Court) ने कहा कि अधिकारियों से मंजूरी के बिना इसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था. अभियुक्त इमरान अन्य आरोपियों के साथ इमारत में रहने और काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह से उदासीन था. जांच से पता चला है कि सीढ़ियां पूरी तरह से जाम थी जिसपर ज्वलनशील पदार्थ थे. इससे बचने का रास्ता मुश्किल हो गया था. पूरी इमारत की बिजली की तारे जर्जर और खराब रखरखाव वाली स्थिति में थी. वहां अग्निशमन उपकरण का अभाव था. कोर्ट ने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़िए: दंगे की आग में झुलसता बांग्लादेश! Dhaka Plane Crash को लेकर हो रहे प्रदर्शन को यूनुस सरकार ने कुचला

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago