लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका का किया निपटारा

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष पाठ्यक्रम की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश डी. के उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि यह नीतिगत मामला है. इसमें कोर्ट हस्तक्षेप नही कर सकता है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित प्राधिकरण के पास जाने का सुझाव दिया है.

जस्टिस गेडेला ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह जनहित याचिका एक अच्छा प्रयास है, लेकिन इसमें कई कमियां है. इसमें तथ्यों का आभाव है और जरूरी विवरण नही है. यह जनहित याचिका अनीश शर्मा ने दायर की थी. कोर्ट ने अनीस शर्मा को निर्देश दिया कि वह इस मुद्दे पर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, सीबीएसई, अन्य शिक्षा बोर्ड और संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष इस मुद्दे को उठाए.

कोर्ट ने कही ये बात

कोर्ट ने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ करने के लिए एक विशेष पाठ्यक्रम या नीति बनाना एक नीतिगत फैसला हैं. जो सरकार या संबंधित प्राधिकरण बना सकती है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से कहा कि उसे सीधे कोर्ट आने से पहले इसको लेकर संबंधित प्राधिकरणों के पास जाना चाहिए था. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस विषय पर और जानकारी हासिल करने की सलाह दी है. क्योंकि कोर्ट का मानना है कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चें अत्यधिक संवेदनशील होते हैं और हर बच्चे के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम की आवश्यकता होती है.

क्या है ऑटिज्म प्रति?

बता दें कि ऑटिज्म प्रति एक लाख में से एक बच्चे को होता है. इसे मेडिकल भाषा में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर कहते हैं. यह एक मानसिक विकास संबंधी डिसऑर्डर है. इससे बच्चे को बातचीत करने में पढ़ने लिखने में और समाज में मेलजोल बनाने के दिक्कतें आती हैं. ऑटिज्म को लेकर दुनिया भर के आंकडों का मिलना मुश्किल है क्योंकि इस डिसऑर्डर की पहचान और इसके ईलाज के लिए कोई एक।समान तरीका नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

3 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

43 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago