लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट: NDPS मामले में किर्गिस्तान की महिला को जमानत, विदेशी नागरिक होने पर इनकार नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार विदेशी नागरिक को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि विदेशी नागरिक होने के आधार पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत जमानत देने से इनकार नहीं किया जा सकता है. खासकर तब जब आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया हो.

न्यायमूर्ति शालिंदर कौर ने यह कहते हुए एनडीपीएस मामले में किर्गिस्तान का पासपोर्ट रखने वाली एक महिला को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. अभियोजन पक्ष ने याचिकाकर्ता के विदेशी नागरिक होने के आधार पर जमानत देने का विरोध किया था और कहा था कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो सकती है.

न्यायमूर्ति ने जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि आरोपी के लंबे समय तक कैद में रहने एवं मुकदमे का प्रारंभिक चरण में होने के आधार पर जमानत याचिका को लंबित रखने से कोई लाभ नहीं होगा. इस स्थिति में उसे 30 हजार रुपए के व्यक्तिगत मुचलके एवं उतनी ही राशि के दो जमानतदार देने के आधार पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है.

इस मामले में नवंबर 2024 में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कालेशर अभयारण्य के पास यमुना तटबंध और अवैध खनन की जांच करेगी सीईसी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago