सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो देखने वालों को हैरान और डरा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप साइकिल की सवारी करता दिख रहा है. यह वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं.
वायरल वीडियो में एक शख्स, जो शायद सिक्योरिटी गार्ड है, साइकिल चलाता नजर आ रहा है. लेकिन साइकिल के कैरियर और पीछे की सीट पर एक लंबा-चौड़ा सांप लिपटा हुआ है. यह दृश्य यकीनन डरावना है. वीडियो में सांप पहले कैरियर में फंसता है, फिर धीरे-धीरे सीट पर चढ़ जाता है और अंत में साइकिल से उतरकर सड़क के किनारे रेंगते हुए चला जाता है.
साइकिल से उतरने के बाद सांप सड़क पर एक बाइक सवार को डंसने की कोशिश करता है. डर के मारे बाइक सवार तुरंत उतरकर दूर हट जाता है. इसके बाद सांप सड़क के किनारे रेंगता हुआ चला जाता है. यह वीडियो दिल दहलाने वाला है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 4.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1.1 लाख से अधिक रिएक्शन मिले हैं. यूजर्स का कहना है कि यह सांप ‘ढोडिया’ प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता. हालांकि, कई लोगों ने कहा कि इतना बड़ा सांप सामने आए तो डर के मारे कुछ भी हो सकता है. यूजर्स ने खासकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
हैरानी की बात यह है कि जब सांप साइकिल के कैरियर में फंसा था, तब साइकिल चला रहे शख्स को इसकी जरा भी भनक नहीं थी. वह मस्ती में पैडल मारता रहा. यूजर्स ने कहा कि अगर उसे पता होता, तो वह साइकिल छोड़कर भाग खड़ा होता.
ये भी पढ़ें: खाटू श्याम मंदिर में महिला से वॉशरूम यूज के लिए वसूले 805 रुपये, सोशल मीडिया पर हंगामा
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…