दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा वकीलों को कथित तौर पर धमकी देने व सार्वजनिक रूप से बदनाम करने के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग को लेकर मेंशन किया गया था, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है.
यह याचिका करण बीर सिंह द्वारा दायर की गई है. दायर याचिका में वकीलों को AK-47 से धमकाने और ‘काली कोट के गुंडे’ कहे जाने के मामले में निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है.
इससे पहले हाईकोर्ट ने वकीलों की मौखिक मांग पर स्वतः संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था और वकीलों को उचित याचिका दायर करने को कहा था. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि याचिका की एक कॉपी दिल्ली पुलिस के स्टैंडिंग काउंसिल को दी जाए और भरोसा दिलाया था कि अदालत इस मामले को देखेगी.
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी एक अन्य याचिका वकील नरेंद्र मिश्रा द्वारा दायर की गई है, जिसमें संबंधित एसीपी को बर्खास्त करने की मांग की गई है.
यह पूरा विवाद शाहदरा पुलिस थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद सामने आया था. इस घटना के बाद एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर अरुण कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें: अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?
इसी तबादले से नाराज होकर करीब 150 पुलिसकर्मी (जिसमें महिला पुलिसकर्मी और एसीपी मनस्वी वशिष्ठ भी शामिल थे) पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हुए थे और विरोध प्रदर्शन किया था. उनकी मांग थी कि दोनों अधिकारियों को उनकी पुरानी तैनाती पर वापस भेजा जाए.
वकीलों का आरोप है कि इस दौरान सामने आए एक वीडियो में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने वकीलों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और AK-47 का जिक्र करते हुए धमकी दी. राजधानी दिल्ली के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब पुलिसकर्मी सड़क पर उतरकर इस तरह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने 24 नवंबर को डिगलीपुर…
बाबा बैद्यनाथ धाम के कामना लिंग की पौराणिक कथा, रावण की शिव भक्ति, विष्णु के…
चिदंबरम नटराज मंदिर में शिव के आनंद तांडव, चेतना के आकाश, नाट्यांजलि उत्सव और ब्रह्मांड…
राजस्थान के एकलिंगजी और नाथद्वारा मंदिर मेवाड़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के दो महत्वपूर्ण…
Daler Mehndi PM Modi Kartarpur Corridor: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने ननकाना साहिब की यात्रा…
तमिलनाडु का चिदंबरम नटराज मंदिर भगवान शिव के नटराज स्वरूप, चिदंबर रहस्य और आकाश तत्व…