Agnipath Scheme Update: भारतीय रक्षा क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी और क्रांतिकारी खबर सामने आ रही है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकार और सैन्य नेतृत्व ने ‘अग्निपथ योजना’ के तहत सेवा दे रहे सभी अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उन्हें सशस्त्र बलों में समाहित (absorb) करने का मार्ग तैयार कर लिया है.
योजना की समीक्षा पर सकारात्मक प्रदर्शन (CDS NS Raja Subramani Agnipath announcement)
14 जून 2022 को शुरू की गई ‘अग्निपथ योजना’ के शुरुआती दौर में यह प्रावधान किया गया था कि योजना की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और लगातार प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा. अब जबकि पहले बैच के अग्निवीर अपने चार साल के कार्यकाल के अंतिम चरण के करीब पहुंच रहे हैं, सेना को उनके प्रदर्शन को लेकर बेहद सकारात्मक फीडबैक मिला है.
75% को दो साल का अतिरिक्त सेवाकाल (New Rules For Agniveers In Agnipath Scheme)
पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार, केवल 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित बलों में शामिल किया जाना था, जबकि शेष 75% युवाओं को चार साल बाद वापस लौटना था. लेकिन अब इस योजना के तहत एक बड़ा बदलाव किया गया है.
पहले बैच का कार्यकाल पूरा
अग्निपथ योजना के पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीरों का 4 साल का कार्यकाल दिसंबर 2026 तक पूरा हो रहा है. नियम के मुताबिक इन अग्निवीरों को 31 दिसंबर 2026 तक सशस्त्र बलों से रिलीव होना था. पहले बैच में तीनों सेनाओं में कुल करीब 24,400 अग्निवीर भर्ती हुए थे. इनमें से करीब 75% को 4 साल की सेवा के बाद वापस जाना था. थल सेना में करीब 19,000, वायुसेना में 2,850 और नौसेना में 2,550 अग्निवीर शामिल हुए थे. अब इसमें से 75 फीसदी को आगे सेवा विस्तार मिलने जा रहा है.
ये भी पढ़ें: मुश्किल में लिव-इन कपल: अब रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप पर अर्जी; क्या है छत्तीसगढ़ UCC का मसौदा?
क्या है अग्निपथ योजना?
केंद्र सरकार ने जून 2022 में योजना शुरू की थी. इसका उद्देश्य सेनाओं को युवा बनाना और युद्धक क्षमता को मजबूत करना. तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती 4 साल के लिए होती थी. 4 साल बाद अधिकतम 25% अग्निवीरों को ही नियमित कैडर में लिने के नियम अभी तक थे.चयनित अग्निवीरों को इसके बाद 15 साल तक सेवा का मौका मिलने का प्रावधान था.
Agniveer ka karyakal badhega, Agniveer service extension news, Agnipath scheme mein badlav, Agniveer ko 2 saal ka extension, CDS Raja Subramani ka bayan, pehle batch ke Agniveer ki vidai, Indian Army Agniveer update 2026
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





