लीगल

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की निगरानी पर हाई कोर्ट सख्त, नई याचिका दायर करने की सलाह

Jantar Mantar Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस निगरानी के खिलाफ दायर जनहित याचिका को फिलहाल सुनवाई योग्य नहीं माना है. अदालत ने कहा कि यह याचिका अब प्रभावहीन हो चुकी है. साथ ही याचिकाकर्ता को मौजूदा कानूनी व्यवस्था और एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) की समीक्षा करने के बाद जरूरत हो तो नई याचिका दायर करने की सलाह दी.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने कहा कि नई याचिका में ऐसे मुद्दे उठाए जाएं जिनकी अदालत विस्तार से जांच कर सके. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.

किसने दाखिल की याचिका?

यह याचिका जेएनयू की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आइशे घोष ने दाखिल की थी. इसमें आरोप लगाया गया था कि नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की दिल्ली पुलिस बिना किसी स्पष्ट कानूनी आधार के फोटो और वीडियो बनाकर निगरानी कर रही है.

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि यह मुद्दा आज भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदर्शनकारियों की निगरानी के लिए कोई स्पष्ट कानूनी व्यवस्था नहीं है. वकील ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है कि यह सामग्री उनके माता-पिता और शैक्षणिक संस्थानों को भेजी जाएगी.


ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने SIR में शिक्षकों की ड्यूटी पर जताई चिंता, कहा- काम का बोझ असहनीय नहीं होना चाहिए


इससे पहले की सुनवाई में हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि सार्वजनिक स्थान पर भी लोगों का निजता का अधिकार बना रहता है. अदालत ने संकेत दिया था कि इस मामले में कानूनी पहलुओं की स्पष्ट जांच जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago