PM Modi Met Assam MPs: असम में इन दिनों बाढ़ के कारण जनजीवन बिलकुल बेहाल हो रखा है. राज्य के कई हिस्सों में नदियां उफान पर हैं जिससे आम लोगों को भारी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच पीएम मोदी ने दिल्ली में असम के सभी सांसदों के साथ एक अहम बैठक की है. इस मीटिंग में राज्य के मौजूदा हालात और बाढ़ से हो रहे संकच पर विस्तार से चर्चा की गई.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार असम के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों तक हरसंभव राहत पहुंचाई जा रही है. साथ ही, उन्होंने असम के लोगों की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है.
Met MPs from Assam and discussed the prevailing flood situation in various parts of the state.
The Centre is working closely with the Assam Government in assisting those affected. I pray for everyone’s safety and well-being. pic.twitter.com/wFlxc198f8
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2026
इस आपदा के बीच असम के नेताओं ने एकजुटता की एक बड़ी मिसाल पेश की है. राज्य के विधायकों ने मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत रायजोर दल को छोड़कर बाकी सभी दलों के विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद और उनके पुनर्वास के लिए अपना एक महीने का पूरा वेतन दान करने का ऐलान किया है. नेताओं का यह कदम इस मुश्किल समय में पीड़ित जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है.
ये भी पढे़ं- ‘विक्रम-1’ की सफलता के बाद पीएम मोदी से मिले स्काईरूट के फाउंडर्स, किन मुद्दों पर हुई बात?
बता दें कि मैदानी इलाकों से लेकर गांवों तक पानी भर जाने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. खासकर शिवसागर जिले के नौजान गांव का हाल बहुत बुरा है. यहां बाढ़ का पानी सीधे लोगों के घरों के अंदर घुस गया है और मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं. हालात इतने खराब हैं कि सैकड़ों परिवारों के सामने सिर छिपाने की जगह, खाने-पीने का सामान और साफ पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. हालांकि प्रशासन और राहत एजेंसियों की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री बांटने के काम में तेजी से जुटी हुई हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…