लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्रीन पार्क क्षेत्र में जलभराव रोकने के लिए एम्स से होकर गुजरेगी नई सीवर लाइन

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में ग्रीन पार्क एक्सटेंशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में जलभराव को नियंत्रित करने के लिए एम्स परिसर से गुजरते हुए नई सीवर लाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं. जस्टिस प्रतिबा मनिंदर सिंह एवं जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने कहा कि व्यापक जनिहत में एम्स आवासीय परिसर में नई सीवर लाइन बिछाई जानी जरूरी है.

साथ ही कहा कि वर्तमान मानसून को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) व दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पहले से मौजूद सीवर लाइन एवं स्टार्म वाटर ड्रेन की नियमित सफाई व गाद निकालने का काम जारी रखे जिससे क्षेत्र में जल भराव नहीं हो.

अगली सुनवाई 28 जुलाई को, रिपोर्ट पेश करने का आदेश

कोर्ट 28 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. अदालत ने डीजेबी के मुख्य अभियंता और एमसीडी के आयुक्त व अन्य अधिकारियों के परामर्श से और विशेष रूप से एम्स (नोडल अधिकारी) यानी अधीक्षक अभियंता दीपक भुटाले की संतुष्टि को लेकर सीवर लाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन बिछाने की योजना पर एक रिपोर्ट पेश करें.

रिपोर्ट में सीवर लाइन की डिजाइनिंग का प्रस्ताव, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन से एम्स परिसर के साथ अरबिंदो मार्ग तक इसे जोड़ने का तरीका भी शामिल होना चाहिए. उपरोक्त रिपोर्ट एम्स के साथ मिलकर तैयार की जाए जिससे सीवर लाइन बिछाने के दौरान एम्स के आवासीय परिसर में रहने वाले निवासियों को कम से कम परेशानी हो.

याचिकाकर्ता ने उठाई थी जलभराव की समस्या

पीठ को बताया गया था कि सीवर लाइन को नियमित साफ करने से ग्रीन पार्क एक्सटेंशन क्षेत्र में जलभराव नहीं हुआ है. इसके अलावा डीजेबी अधिकारियों ने यह भी कहा कि एम्स में बिछाई जाने वाली सीवर लाइन 200 मीटर से अधिक लंबी नहीं होगी और उसमें उसका 130 मीटर जमीन की ही जरूरत पड़ेगी.

इसपर पीठ ने निर्देश दिया कि डीजेबी के मुख्य अभियंता की ओर से एम्स, एमसीडी, एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी व दिल्ली सरकार के वन विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के साथ बैठक की जाए, जिससे सीवरलाइन के रास्ते में पड़ने वाले पेड़ों को उखाड़ने और फिर से लगाने के लिए जरूरत पड़ने पर उसकी मंजूरी पहले से लिया जा सके.

कोर्ट ने यह निर्देश शैलेंद्र भटनागर की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया जिन्होंने ग्रीन पार्क एक्सटेंशन व उसके आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: जमानत के बावजूद रिहाई नहीं, यूपी डीजी जेल और गाजियाबाद जेलर तलब

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

3 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

22 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

33 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

47 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

58 minutes ago