लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने मोरों को बिजली के करंट से बचाने के लिए नीति बनाने की याचिका खारिज की

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय पक्षी मोरों को बिजली के करंट से बचाने के लिए नीति बनाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि उसका काम कानूनबनाना नही है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि नीति बनाना सरकार का काम है. लिहाजा.इस याचिका पर कोर्ट आदेश पारित नही कर सकता है.

यह याचिका सेव इंडिया फाउंडेशन की ओर से दायर की गई है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि हाल ही में तीन अप्रैल को वन एवं वन्यजीव विभाग दिल्ली सरकार के ऊर्जा सचिव और अन्य अधिकारियों के समक्ष एक प्रतिनिधित्व सौंपा है और उसके जवाब का इंतजार किए बिना ही कोर्ट पहुच गए. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हम ऐसे मामलों को प्रोत्साहित नहीं करते. हमें आपके मामले से सहानुभूति हो सकती है, लेकिन हम इस तरह की याचिका दायर करने की सराहना नहीं कर सकते.

हमारे पास कोई जादू की छड़ी है

कोर्ट ने कहा कि आप लोग सोचते हैं कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी है. कृपया समझने की कोशिश करें. आपकी सभी शिकायतों को दूर करने के लिए पूरी व्यवस्था है. उनकी ओर से विफलता की स्थिति में ही आप कोर्ट का दरवाजा खटखटाते है. कोर्ट ने कहा यदि कोई कानून नहीं है तो विधायिका का दरवाजा खटखटाये. यह किस तरह का तर्क है? हम कानून नहीं बना सकते.

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह छूट दे दिया है कि वह दो हफ्ते के भीतर एक विस्तृत और वैधानिक प्रतिनिधित्व संबंधित विभागों को दे सकता है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि ऐसा कोई प्रतिनिधित्व मिलने पर प्राधिकरणों को उस पर विचार कर उचित कार्रवाई करनी होगी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह भी सलाह दिया है कि यदि मोरों को बिजली के झटके से बचाने के संबंध में कानून की कमी है, तो उचित कार्रवाई विधानमंडल से संपर्क करना होगा.

याचिका में तर्क दिया गया था कि मानक संचालन प्रक्रियाओं या दिशा निर्देशों का अभाव इस समस्या में महत्वपूर्ण योगदान देता है, अधिकारी कथित रूप से उदासीन है और डिस्कॉम्स अपने प्रतिष्ठानों को सुरक्षित रूप से इंसुलेट करने में विफल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कपिल मिश्रा और दिल्ली पुलिस ने 2020 दंगों में जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago