लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, अस्पताल और स्कूलों की जमीन पर धार्मिक स्थल व दुकानों के अतिक्रमण का मामला

दिल्ली के कई भागों में अस्पताल व स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल का निर्माण एवं उसमें दुकान खोले जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि इसको लेकर संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र सरकार के एसटीएफ से शिकायत कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है. इस वजह से उसे अदालत की शरण में आना पड़ा है.

याचिकाकर्ता संगठन सेव इंडिया फाउंडेशन ने खासकर दिलशाद गार्डेन के इबहास व जीटीबी अस्पताल के नजदीक दयानंद अस्पताल की जमीन के अलावा अन्य सात जगहों का जिक्र करते हुए कहा है कि वहां पर अस्पताल व स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल बना लिया गया है और उसमें दुकान खोल कर व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं. उसके वकील उमेश शर्मा ने कहा है कि इससे स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को खतरा है.

इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. इसलिए कोर्ट से आग्रह है कि वह उसकी शिकायत के आधार पर एसटीएफ एवं अन्य प्राधिकारियों को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दे.

याचिकाकर्ता ने इस मामले में दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों के अलावा डुसीब, एमसीडी, डीडीए, बच्चों के अधिकार का संरक्षण करने वाले एनसीपीसी व दिल्ली पुलिस को प्रतिवादी बनाया है.

ये भी पढ़े: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने याचिका को किया खारिज  

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

10 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

23 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

36 minutes ago