लीगल

CJP का X अकाउंट नहीं होगा बहाल, दिल्ली हाई कोर्ट का अंतरिम राहत से इनकार; केंद्र को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट को ब्लॉक करने के खिलाफ दायर याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस पुरुशेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की याचिका पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट 6 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा. साथ ही कोर्ट ने पार्टी के X अकाउंट को बहाल करने से फिलहाल इनकार कर दिया है.

हाई कोर्ट की टिप्पणी और सामग्री की समीक्षा

कोर्ट ने कहा कि हम आम तौर पर दूसरे पक्ष की बात सुनने के बाद अंतरिम आदेश या अंतिम आदेश पारित करते हैं. हाई कोर्ट ने कहा कि पूरी गतिविधि अपने आप में ही अपराध है, इसलिए यह मामला थोड़ा अलग है. हाई कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता जिस सामग्री के बारे में जानना चाहता है, उसे आपको प्रदान किया जा सकता है, बशर्ते समीक्षा समिति इससे सहमत हो.

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विवाद?

कॉकरोच जनता पार्टी व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया आंदोलन है, जो एक सुनवाई के दौरान सीजेआई की मौखिक टिप्पणी के जवाब में शुरू हुआ था. उस टिप्पणी में उन्होंने ऑनलाईन एक्टिविज्म की आड़ में व्यवस्था पर हमला करने वाले बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी हैशटैग तेजी से वायरल हो गया. बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां उन लोगों पर लक्षित थीं, जो फर्जी डिग्रियों के साथ पेशे में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: TMC में बगावत की लहर! सांसद सुखेन्दु शेखर की भविष्यवाणी- ‘कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगी पार्टी’, खुले घिनौने राज

सीबीआई जांच की मांग

वहीं इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सीजेपी से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ सीबीआई से स्वतंत्र जांच कराने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि संबंधित लोगों ने खुद को वकील या कानूनी विशेषज्ञ बताकर जनता को गुमराह किया और न्यायिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाई.

दायर याचिका में सीबीआई को निर्देश देने की अपील की गई है कि जाली डिग्रियों के कथित उपयोग और आपराधिक साजिश की गहन जांच की जाए. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की. खुफिया एजेंसियों ने सीजेपी पर भड़काऊ सामग्री फैलाने और देश की संप्रभुता को चुनौती देने का आरोप लगाया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

20 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

31 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

55 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

55 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago