लीगल

दिल्ली वक्फ बोर्ड और मस्जिदों के खिलाफ दायर याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने सेव इंडिया फाउंडेशन को जमकर लताड़ भी लगाई है. कोर्ट ने कहा कि आपकी नियत ठीक नही लग रही है. दायर जनहित याचिका में जहांगीरपुरी स्थित तीन मस्जिदों को सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण बताते हुए जनहित याचिका दायर की गई थी.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की पीठ ने कहा कि दायर याचिका पर कोर्ट विचार करने के के पक्ष में नही है. इसलिए लंबित याचिकाओं के साथ खारिज किया जाता है. कोर्ट ने कहा कि करीब 46 साल पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन पर छोटी-मोटी बातों पर सवाल नही उठाया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि यह संगठन 2024 और 2026 के बीच 37 जनहित याचिका और 11 रिट याचिका दायर कर चुका है.

मस्जिदों को लेकर विवाद पर कोर्ट ने लगाई फटकार

कोर्ट ने जनहित याचिका का गलत इस्तेमाल का हवाला देते हुए कहा कि जनहित याचिका की पवित्रता को किसी भी कीमत पर कम नही किया जाना चाहिए. सेव इंडिया फाउंडेशन ने दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा जारी 24 मार्च 1980 के नोटिफिकेशन को चुनौती दी थी. जारी नोटिफिकेशन में कुछ संपत्तियों को सुन्नी वक्फ संपत्ति घोषित करने का आदेश दिया गया था, खासकर जहांगीरपूरी स्थित मोती मस्जिद, जामा मस्जिद और उसी क्षेत्र की एक स्थानीय मस्जिद शामिल है.

याचिकाकर्ता की दलील थी कि जिस भूमि पर यह तीनों मस्जिद स्थित हैं, उसे दिल्ली सरकार ने 1977 में उसके मालिकों को मुआवजा देकर विधिवत अधिग्रहित कर लिया था, इसलिए उस भूमि पर कोई भी निर्माण सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण था और उन्हें वक्फ संपत्ति के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया जा सकता था.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी के प्रदूषण के मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान से संबंधित कार्यवाही को बंद किया

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

6 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

24 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

31 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

40 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

42 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

57 minutes ago