लीगल

भरण-पोषण उपकार नहीं, माता-पिता की साझा जिम्मेदारी: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि भरण-पोषण किया जाना कोई उपकार नहीं है, बल्कि यह माता-पिता की साझा जिम्मेदारी है. साथ ही बच्चे के भरण-पोषण के अधिकार को मान्यता देता है. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने यह भी कहा कि संरक्षक माता-पिता का कर्तव्य है कि वह सम्मान के साथ सीमा से परे जाकर बच्चे का भरण पोषण करे और मौद्रिक लाभ दे. इसमें यह मतलब नहीं रहता कि संरक्षक महिला या पुरुष है.

न्यायमूर्ति शर्मा ने उक्त टिप्पणी करते हुए पति की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उसने पारिवारिक अदालत के पत्नी व दो बच्चों को प्रति माह 50 हजार रुपए भरण-पाषण के रूप में देने के निर्देश को चुनौती दी थी.

कोर्ट ने पति की अपील खारिज की

उन्होंने कहा कि एक संरक्षक माता-पिता भले ही स्वतंत्र रूप से माता-पिता की जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है, लेकिन एकाकी जीवन नहीं जीता है. बल्कि वह अपने बच्चों के साथ एक पारिवारिक इकाई बनाता है. बच्चों की उपस्थिति और उनके पालन-पोषण के साथ आने वाली जिम्मेदारियां ऐसे व्यक्ति को एक परिवार का चरित्र प्रदान करती है, न कि एक अकेले या अलग-थलग जीवन जीने वाले व्यक्ति का.

कोर्ट ने कहा कि भरण-पोषण का मतलब गैर-संरक्षक माता-पिता को छोटा करना नहीं है, न ही यह दंड है. संरक्षक माता-पिता को दान या भीख मांगने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. ऐसे मामलों में भी जहां पिता के पास छोटे और नाबालिग बच्चों की कस्टडी है, उसके सामने आने वाली चुनौतियां, एक समान स्थिति में एक मां के सामने आने वाली चुनौतियों से अलग नहीं है.

उसने यह भी कहा कि सामाजिक धारणा पारंपरिक रूप से इस विास की ओर झुकी हुई हो सकती है कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण पिता की भूमिका अधिक कठिन हो जाती है. वही तर्क कामकाजी माताओं पर भी समान रूप से लागू होना चाहिए, जो अक्सर समान बोझों से निपटती है.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तेज प्रताप यादव की ये तस्वीर, 12 साल की Relationship का किया ऐलान, लोग पूछ रहे- ये पार्टनर कौन हैं

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

12 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

15 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

24 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

26 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

33 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

35 minutes ago