Bharat Express DD Free Dish

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तेज प्रताप यादव की ये तस्वीर, 12 साल की Relationship का किया ऐलान, लोग पूछ रहे- ये पार्टनर कौन हैं

Tej Pratap yadav relationship Post: तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट पर एक युवती के साथ उनके 12 साल के रिलेशनशिप की बात बताई गई. स्क्रीनशॉट वायरल होने से लोग सच जानने को उत्सुक हैं.

tej pratap yadav relationship

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Tej Pratap Yadav Relationship Post: बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आज सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर आज शाम को एक युवती के साथ तेज प्रताप यादव की फोटो पोस्‍ट की गई.

इस पोस्‍ट में लिखा गया था, “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हम लोग पिछले 12 सालों से एक Relationship में रह रहे हैं.”

पोस्‍ट में आगे लिखा- “मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूँ…. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूँ! आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे.”

हालांकि, कुछ देर बाद ही फेसबुक पेज से उपरोक्‍त पोस्‍ट डिलीट कर दी गई. मगर, डिलीट होने तक पोस्‍ट के स्‍क्रीनशॉट् सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने लगे. उसके बाद उसी तस्वीर को दोबारा पोस्ट कर दिया गया. सच्‍चाई क्‍या है, यह जानने की कोशिश लोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: ‘ठुमके नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे,’ तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से करवाया डांस, सियासत गरमाई


Disclaimer: भारत एक्सप्रेस तेज प्रताप यादव के फेसबुक पेज पर की गई पोस्ट की पुष्टि नहीं करता. ये खबर अब सोशल मीडिया के अलावा बहुत सारे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read