लीगल

दिल्ली: कई इलाकों में प्रदूषित पानी की सप्लाई, हाईकोर्ट ने शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया

दिल्ली के कुछ इलाकों में सप्लाई किए जा रहे प्रदूषित पानी के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड से रिपोर्ट तलब किया है. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह आदेश दिया है.

कोर्ट 5 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों के घरों में काले पानी आ रहा है. शुद्ध पानी मुहैया कराना दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी है. कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड को आदेश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि दिल्ली के सभी नागरिकों को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति की जाए.

कोर्ट ने डीजेबी से कहा है कि वो इसकी पड़ताल करें कि कहां-कहां प्रदूषित पेय जल की सप्लाई हो रही है. यह याचिका पेशे से वकील ध्रुव गुप्ता ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि आनंद विहार, योजना विहार, जागृति एन्क्लेव सहित कई इलाकों में सीवेज मिश्रित दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है. जिसके चलते बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा.मंडरा रहा है.

कोर्ट ने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर करें. याचिकाकर्ताओं के मुताबिक 12 जून से ही उनके इलाकों में गंदा पानी आ रहा है. जिसको लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई. लेकिन उसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है.

 

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

4 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

6 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

44 minutes ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

1 hour ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

2 hours ago