Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi HighCourt

दिल्ली हाई कोर्ट ने साकेत कोर्ट द्वारा दी गई रेप केस के आरोपी वकील की अग्रिम जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने कहा कि यह कृत्यों को रोकने और कानून की प्रक्रिया की रक्षा के लिए जरूरी है. साथ ही दो न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला और उसकी 6 वर्षीय भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को दोषी करार देते हुए 1 से 2 साल की सजा और जुर्माना लगाया है. पहले निचली अदालत से बरी होने के बाद यह फैसला आया है.

नोटिस में 52 ऐसे मामलों की सूची दी गई है, जिनमें सिविल रिट याचिकाएं भी शामिल हैं. ये मामले 2013 से 2025 तक के हैं. इनमें संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित एनडीएमसी अधिनियम के प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली कम से कम 22 याचिकाएं शामिल हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक एलएलबी छात्रा की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने न्यूनतम उपस्थिति मानदंड से कम होने के बावजूद परीक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी. अदालत ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उपस्थिति नियमों का पालन अनिवार्य है और अपवाद केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही दिए जा सकते हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनील मान को, जो कि अगस्त 2015 के जेल वैन दोहरे हत्याकांड का आरोपी है, नौ साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद मेडिकल कारणों से दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी.

Unnao Rape Case: उन्नाव रेप मामले में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत मिली है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंगर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें एम्स में भर्ती कराने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने शहर के अधिकारियों को 2017 में हाथ से मैला ढोने के दौरान मरने वाले तीन सफाई कर्मचारियों के परिवारों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है.

डीओई ने बताया कि उसने स्कूलों के छात्रों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षा योजना पर चर्चा करने के लिए पिछले महीने एक आपात बैठक बुलाई थी

Delhi Liquor Scam Case Update: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा बार-बार समन मिलने के बाद सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जानकारी के अनुसार एजेंसी अब 9 समन जारी कर चुकी है.

Delhi HighCourt Order to JNU Administration: दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर दिव्यांग छात्र को छात्रावास में कमरा उपलब्ध कराने को कहा है.