लीगल

रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस हिरासत में मौत के मामले में SHO को FIR दर्ज करने का दिया आदेश

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत में एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में संबंधित थाने के एसएचओ को एफआईआर दर्ज कर अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है. रोहिणी कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वसुंधरा छौंकर ने यह आदेश दिया है. कोर्ट 28 जून को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट मृतक की पत्नी सेतारा बीबी की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है.

कोर्ट ने कहा कि जांच रिपोर्ट कोर्ट के रिकॉर्ड पर है, लेकिन उस आधार पर अर्जी को खारिज करना न्याय के खिलाफ होगा. कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया एक.संज्ञेय अपराध किया गया है, और पूरी घटना को उजागर करने के साथ-साथ सभी संभावित गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए मामले की गहन जांच की आवश्यकता हैं. कोर्ट ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की उपलब्धता, उन्हें संरक्षित करने के लिए किए गए प्रयासों और अन्य संभावित इनपुट के संबंध में तकनीकी पहलू पर जांच की आवश्यकता है.

शेख शादत की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

कोर्ट ने यह आदेश महिला द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156(3) के तहत दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया है. दरअसल यह घटना 22/23 जुलाई 2023 की है. शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके पति शेख शादत की थाने में पिटाई से मौत हो गई थी. कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में मृतक के पीठ के ऊपरी और निचले हिस्से में चोट के निशान थे. मृतक की पत्नी का आरोप हैं कि शेख शादत, चार अन्य लोगों के साथ 21 जुलाई 2023 को नेताजी सुभाष प्लेस गया था, जब वह अपनी कार से उतर रहा था, उस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूछताछ करनी शुरू कर दी.

जब शेख शादत और अन्य ने इसका विरोध किया तो इन लोगों को सुभाष प्लेस थाने ले गए, अगले दिन सभी पांचों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई. महिला के मुताबिक 23 जुलाई को उसे बताया गया है उसके पति को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब वह अस्पताल पहुची तो उसे मॉर्चरी ले जाया गया और उसके बाद उसका शव सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने हर वर्ग के लिए किया कार्य’, स्मृति ईरानी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

13 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

26 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

2 hours ago