सबूतों ने फेरा इंसाफ पर पानी! दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने शाहीन मलिक एसिड अटैक केस के सभी आरोपियों को छोड़ा
Shaheen Malik Acid Attack: 16 साल पहले छात्रा शाहीन मलिक पर हुए तेजाब हमले के मामले में रोहिणी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. रोहिणी कोर्ट ने एडिशनल सेशन जज जगमोहन सिंह ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने सबूत के आभाव में सभी को बरी किया है.
सौरभ और गौरव लूथरा को नहीं मिली राहत, रोहिणी कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
रोहिणी कोर्ट ने गोवा नाइट क्लब आगकांड मामले में आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को बड़ा झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी.
महिला द्वारा विवाहित पुरुष को पीछा करना पड़ा महंगा, रोहिणी कोर्ट ने दिया ये सख्त आदेश
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने एक महिला को विवाहित पुरुष का पीछा करने और परेशान करने से रोकते हुए, 300 मीटर के दायरे में आने से भी मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि महिला का व्यवहार पुरुष की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन करता है.
रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस हिरासत में मौत के मामले में SHO को FIR दर्ज करने का दिया आदेश
रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत में शेख शादत की मौत के मामले में थाने के SHO को FIR दर्ज करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया. कोर्ट ने गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच पर जोर दिया.
रोहिणी कोर्ट ने हरियाणा पुलिस को लगाई फटकार, कोर्ट कमिश्नर से दुर्व्यवहार के मामले में लापरवाही पर कड़ा रुख
रोहिणी कमर्शियल कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर के साथ दुर्व्यवहार और झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप की धमकी के मामले में हरियाणा पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है. जांच में लापरवाही और कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर कारण बताओ नोटिस जारी.
दिल्ली: अदालत ने जांच के लिए नियुक्त किए गए लोकल कमिश्नर के साथ र्दुव्यवहार के मामले में मुख्य सचिव और DGP से मांगा जवाब
रोहिणी कोर्ट ने लोकल कमिश्नर के र्दुव्यवहार को गंभीरता से लिया. हरियाणा में जांच के दौरान मीडिया बुलाया, महिलाओं ने रोका, धमकी दी. जज ने रिपोर्ट मांगी.
रोहिणी कोर्ट ने 10 वर्षीय बालक की हत्या व कुकर्म मामले में दोषी को सुनाई उम्रकैद
रोहिणी कोर्ट ने 2018 में 10 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म और हत्या के दोषी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने कहा कि दोषी में सुधार की संभावना है, इसलिए उसे मौत की सजा देना उचित नहीं होगा.
नाबालिग बहन से दुष्कर्म मामले में भाई को 20 साल की सजा, कोर्ट ने दिया 13.50 लाख मुआवजा
रोहिणी कोर्ट ने 2020 में नाबालिग बहन से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के दोषी भाई को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने पीड़िता को 13.50 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया.
7 साल की मासूम बच्ची का यौन उत्पीड़न करने पर कोर्ट ने आरोपी को 5 साल की सजा और तीन लाख रुपये का लगाया जुर्माना
सात साल की बच्ची पर यौन हमला के आरोपी को 5 साल की सजा और तीन लाख जुर्माना. जबकि बलात्कार के अन्य दोषी को 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में AAP पार्षद बॉबी को रोहिणी कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
अदालत ने कहा कि अदालत की ओर से गिरफ्तारी पर रोक के चार महीने बीत जाने के बावजूद बॉबी ने गौतमबुद्ध नगर में जाति प्रमाण पत्र के लिए जमा कराए गए दस्तावेज को पेश नही किया है.





