लीगल

भोजशाला में प्राचीन मूर्तियां, श्लोक और यज्ञकुंड मिलने पर भी दावा नहीं छोड़ रहा दूसरा पक्ष, नमाज के लिए खोजीं 2 नई जगहें

Bhojshala Case: मध्‍य प्रदेश के धार में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच सैकड़ों साल से चले आ रहे भोजशाला परिसर विवाद का निपटारा कराने में जिला प्रशासन न्‍यायालय के आदेश का पालन कर रहा है. उच्‍च न्‍यायालय ने भोजशाला परिसर में प्राचीन हिंदू मंदिर होने का प्रमाण देखा था, जिसके बाद हिंदू पक्ष को अपने मंदिर का एकाधिकार मिला. इससे मुस्लिम पक्ष रुष्‍ट हो गया और सर्वोच्‍च न्‍यायालय चला गया. जिसके बाद मुस्लिम पक्ष को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह मुहैया कराने के लिए कहा गया.

प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान के रूप में भोजशाला परिसर से करीब 2 किमी दूर (चालीस-पीर परिसर) जगह खोजी. उसकी साफ-सफाई भी कराई, लेकिन मुस्लिम पक्ष वहां जाने को तैयार नहीं हुआ. अब एक बार फिर जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान तय करने की कवायद तेज हो गई है. मुस्लिम समाज की ओर से ख्वालिया पीर के समीप प्रस्तावित स्थान पर आपत्ति जताने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को डिस्ट्रिक्ट रोड स्थित नए प्रस्तावित वैकल्पिक विकल्पों का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़िए: प्राचीन मूर्तियां, श्लोक और यज्ञकुंड…भोजशाला में मंदिर होने के वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत

‘सर्वोच्‍च न्‍यायालय में 29 जुलाई को सुनवाई’

खबरों के अनुसार, सदर नंबर 509 और 639 की जमीनों को संभावित विकल्प के रूप में देखा गया है. जानकारों का कहना है कि प्रशासन इन दोनों स्थानों में से किसी एक को अंतिम रूप दे सकता है. यह दोनों स्थान भोजशाला परिसर से लगभग 500 मीटर दूर हैं. माना जा रहा है कि कोर्ट के निर्देशों के बाद ही जुमे की नमाज के लिए अंतिम स्थान तय होगा. इस मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय 29 जुलाई को सुनवाई करेगा.

‘मुस्लिमों को नए स्थानों की जानकारी नहीं’

कमाल मौलाना सोसायटी, सदर अब्दुल समद ने कहा, “प्रशासन द्वारा चिन्हित नए स्थानों की जानकारी समाज को नहीं है. सर्वोच्‍च न्‍यायालय हमारी याचिका लंबित है. ”

यह भी पढ़िए: राजा भोज की इमारत जिसे हिंदू मानते हैं मंदिर, मुस्लिमों का दावा- मस्जिद का, आखिर क्‍या है भोजशाला विवाद?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

5 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

6 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

8 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

17 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

29 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

41 minutes ago