लीगल

‘पैसे लौटाएं या जेल जाएं…’, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद ईडी के हत्थे चढ़ीं हीरा गोल्ड की MD नोहेरा शेख

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार नोहेरा शेख को गिरफ्तार कर लिया है. नोहेरा शेख हीरा ग्रुप स्कैम मामले में काफी समय से फरार चल रही थीं. पिछले साल मई में इसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह फरार हो गईं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि निवेशकों से लिए गए पैसे तीन महीने के भीतर वापस करें या जेल जाएं. हीरा गोल्ड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर नोहेरा शेख पर 5600 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है.

कई राज्यों में एफआईआर और गैर-जमानती वारंट

उनके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज है. उसके खिलाफ 2018 में तीन गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. अदालत से जमानत मिलने के बाद से वह जेल से बाहर थीं. आरोप है कि उसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हो रही थीं. इस बाबत उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था. हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज का घोटाला भारत के सबसे बड़े निवेश फ्रॉड में से एक है. नोहेरा शेख की इस कंपनी ने हलाल इन्वेस्टमेंट और सोने के कारोबार में भारी मुनाफे का लालच देकर आम जनता को अपने जाल में फंसाया.

1.72 लाख निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी

ईडी की जांच में सामने आया है कि नोहेरा शेख ने देशभर के करीब पौने दो लाख (1.72 लाख) भोले-भाले निवेशकों के साथ सीधा फर्जीवाड़ा किया है. इन निवेशकों से 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम रकम जमा कराई गई और फिर उनके पैसे डकार लिए गए. नोहेरा शेख पर खाड़ी देशों के कई निवेशकों से कई 100 करोड़ रुपए के निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है. इसका मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: SBI से 311 करोड़ की धोखाधड़ी: चेन्नई में थंगम स्टील और PSK स्टील्स के 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी

हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज की प्रबंध निदेशक नोहेरा शेख को 2019 में अन्य लोगों के साथ ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था. उसी वर्ष उन्हें इसी तरह के मामलों में तेलंगाना और महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ईडी ने उन पर सुनियोजित साजिश रचने और मासूम लोगों को अपनी बचत ब्याज के बजाय लाभ के लिए अपने पास जमा करने के लिए लुभाने का आरोप लगाया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

56 seconds ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

30 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

47 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago