लीगल

ED का महा-एक्शन: TMC के बैंक खातों पर चला चाबुक, करोड़ों रुपये अटके; मचा हड़कंप

Enforcement Directorate TMC Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएमसी के तीन बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है. जिसमें 450 करोड़ रुपए जमा है. एक दिन पहले ही ईडी ने संदिग्ध लेन देन के मामले में पांच जगहों पर तलाशी ली थी. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि एविएशन और ट्रैवल कंपनियों के माध्यम से 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड इधर से उधर किया गया है.

मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा

ईडी ने इसको लेकर जिन जगहों पर छापेमारी की थी उसमें कोलकाता और उसके आसपास सॉल्ट लेक, राजारहाट, न्यूटाउन, अलीपुर और राधाबाजार समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी के अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को लेकर एक चार्टड एविएशन कंपनी के डायरेक्टरों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की थी. पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. ईडी की जांच टीएमसी के तीन बैंक खातों से जुड़े लेनदेन पर केंद्रित है. इन खातों पर हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस के निर्देश पर डेबिट प्रतिबंध लगाया गया था.

इलेक्टोरल ट्रस्ट से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली

पश्चिम बंगाल पुलिस मामले में समानांतर जांच कर रही है. जांच का मुख्य केंद्र यह है कि क्या नेताओं के लिए बुक होने वाले इन महंगे चार्टड विमानों का भुगतान टीएमसी के उन्ही खातों से किया जा रहा था, जिन्हें लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. ईडी की जांच का केंद्र तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के चार्टड विमान के किराए के भुगतान, उसके स्रोत तथा टीएमसी के बैंक खातों से जुड़े वित्तीय लेनदेन हैं. तलाशी अभियान के दौरान केयरवेल एविएशन, उसके निदेशकों तथा एक कथित इलेक्टोरल ट्रस्ट से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली थी.

यह भी पढ़ें:  धर्मांतरण और आरक्षण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago