Bilawal Bhutto Zardari
Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने एक बार फिर तीखी बयानबाजी करते हुए कहा है कि अगर सिंधु जल संधि को बचाने की बात आई तो पाकिस्तान हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है. उनका यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब भारत साफ कर चुका है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि को बहाल करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.
एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने आरोप लगाया कि भारत पानी को दबाव बनाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पानी के अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा. उनके मुताबिक, यदि सिंधु नदी के पानी को रोकने या नियंत्रित करने की कोशिश की गई तो पाकिस्तान उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा.
बिलावल के इस बयान से पहले भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा था कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन दिए जाने के कारण लिया गया है. उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस और विश्वसनीय कदम नहीं उठाता, तब तक इस संधि को दोबारा लागू करने की कोई योजना नहीं है.
भारत का यह रुख बताता है कि वह सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता करने के पक्ष में नहीं है और आतंकवाद को लेकर अपनी नीति पर कायम रहेगा.
यह पहली बार नहीं है जब बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि को लेकर आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया हो. इससे पहले भी वह पानी के मुद्दे पर उग्र बयान दे चुके हैं और यहां तक कह चुके हैं कि यदि पाकिस्तान का पानी रोका गया तो “खून बहेगा”.उनके ऐसे बयानों को लेकर पहले भी काफी विवाद हो चुका है.
बिलावल पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं. वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं और अक्सर भारत से जुड़े मुद्दों पर कड़े तेवर अपनाते रहे हैं.
ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का हंटर: रेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, भारत-अमेरिका, कनाडा और यूरोप से 37 में से 24 गिरफ्तार
सिर्फ बिलावल भुट्टो ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असीम मुनीर और अन्य वरिष्ठ नेता भी सिंधु जल संधि को लेकर लगातार बयान देते रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने दावा किया था कि भारत एकतरफा तरीके से इस संधि को स्थगित नहीं कर सकता, क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है और इसे किसी एक पक्ष की इच्छा से समाप्त नहीं किया जा सकता.
पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उठाने की कोशिश कर रहा है. वहीं भारत का कहना है कि जब तक आतंकवाद पर पाकिस्तान का रवैया नहीं बदलता, तब तक सिंधु जल संधि को लेकर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा. ऐसे में आने वाले समय में यह मुद्दा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव का एक अहम कारण बना रह सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…